Sensex closing bell: तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, जानें सेसेंक्स-निफ्टी का हाल 

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex closing bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स ने 75,260 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.31 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 75,415 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 ने शुक्रवार को 23,671 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.27 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 23,719 के लेवल पर बंद हुआ.

बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में मिडकैप इंडेक्स में तेज़ी देखने को मिली और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.14 प्रतिशत की तेज़ी के साथ बंद हुआ. हालांकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 ने 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ क्लोजिंग दी.

निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा बढ़त क्वालिटी वॉल्स में देखने को मिली, जिसमें 3.17 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली. इसके बाद, ट्रेंट में 3.03 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस में 2.87 प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 2.57 प्रतिशत की तेज़ी और आईसीआईसीआई बैंक में 1.73 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली. वहीं, बात करें सबसे ज़्यादा नुकसान की तो मैक्स हेल्थकेयर को हुआ जिसमें 6.22 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. इसके बाद, सन फार्मा में 2.47 प्रतिशत, आईटीसी में 2.07 प्रतिशत, ओएनजीसी में 1.98 प्रतिशत और पावर ग्रिड में 1.76 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

Latest News

Dhanteras 2026 : सोना-चांदी से लेकर हल्दी-धनिया तक….धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी होती है शुभ

Dhanteras 2026 : दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है. धनतेरस के लिए खरीदारी...

More Articles Like This