बलूचिस्तान: क्वेटा में ट्रेन उड़ाने की कोशिश, बम धमाके से बे-पटरी हुए कई डिब्बे, लगी आग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Quetta Train Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान के क्वेटा शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. क्वेटा के मन फाटक इलाके में धमाके के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इसका खतरनाक वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि ये ट्रेन कैंट से आ रही थी. मौके पर आग और धुआं देखा गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने बचाव अभियान शुरू किया. ब्लास्ट की वजह से एक डिब्बे में आग लग गई, जिसकी वजह से भारी नुकसान हुआ है.

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन चमन फाटक के पास कैंटोनमें से आ रही थी, यह ब्लास्ट रेलवे ट्रैक के पास हुआ, इसे सुसाइड बम धमाका कहा जा रहा है, जबकि मौके पर गोलियों की आवाजें भी सुनी गईं. धमाके के बाद एंबुलेंस और सिक्योरिटी फोर्स पहुंच गई हैं और इलाके को घेर लिया गया है. इस खबर के संबंध में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This