महाराष्ट्र में भीषण हादसाः गहरी खाई में गिरी SUV, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा रायगढ़ में हुआ. एक बेकाबू एसयूवी के खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

पुलिस ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि रविवार की देर रात कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र को जोड़ने वाले पोलादपुर महाबलेश्वर घाट पर यह भीषण दुर्घटना हुई.

अंबेनाली घाट में एक बेकाबू कार गहरी खाई में गिर गई. इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना तब हुई, जब सतारा जिले के अजगांव के आठ युवक दापोली में पर्यटन का आनंद लेने के बाद अपने गांव लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि अंबेनाली घाट के दाभिल गांव की सीमा में चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया.

पुलिस ने बताया कि पोलादपुर पुलिस प्रशासन और स्थानीय दल के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया. 1000 फुट गहरी खाई में गिरे लोगों को बचाने का काम शुरू किया गया. सोमवार की सुबह सात बजे तक एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया था. घटनास्थल पर बचाव दल सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. खबर लिखे जाने तक बचाव अभियान रहा.

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This