पाकिस्तान में हादसाः बस की टक्कर से 17 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Pakistan: पाकिस्तान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा मरदान जिले में हुआ. स्वात एक्सप्रेस-वे पर एक बस की टक्कर से जहां 17 लोगों की मौत हो गई है. वहीं पांच लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि एक बस खराब होने की वजह से सड़क किनारे खड़ी थी, तभी दूसरी बस ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ.

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि सोमवार को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके के मरदान जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां स्वात एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरबस को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, यात्री बस सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बस से टकरा गई, जो किसी खराबी के कारण खड़ी थी. पुलिस ने बताया कि मृतक ऊपरी दीर और बाजौर जिलों के रहने वाले थे.

जनरेटर में खराबी की वजह से रुकी थी बस

शुरुआती रिपोर्टों में यह बात सामने आई है कि खड़ी बस के जनरेटर में खराबी आ गई थी, जिसके कारण उसे सड़क किनारे रुकना पड़ा, तभी तेज रफ्तार दूसरी बस ने पीछे से उसे टकरा गई. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जबकि बचाव दल घटनास्थल पर राहत कार्य जारी रखे हुए हैं. बस यात्रियों को सुरम्य स्वात घाटी ले जा रही थी. शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

01 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 September 2026 Ka Panchang: 1 सितंबर 2026, मंगलवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जो सुबह...

More Articles Like This