Indian Railways New Rules: रेलवे में तत्काल टिकट के लिए टोकन सिस्टम लागू, जानें बुकिंग और चार्ट बनने का नया टाइम-टेबल

Must Read

Tatkal Ticket: भारतीय रेलवे भारतीय अब स्टेशनों पर तत्काल टिकट लेने के दौरान होने वाली भीड़, धक्का-मुक्की और अनियमितता को रोकने के लिए एक नया कदम उठाने जा रही है. पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के कोटा रेल मंडल ने अपने सभी स्टेशनों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए टोकन सिस्टम लागू कर दिया है. इस नई व्यवस्था से टिकट प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बनेगी लाइन में लगने की परेशानी कम होगी और आम यात्रियों को आसानी से टिकट मिल सकेगा.

अब तत्काल टिकट कैसे मिलेगा

इसके साथ ही ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट बनाने के समय में भी बदलाव किया गया है. आइए, बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि कोटा मंडल में अब तत्काल टिकट कैसे मिलेगा और इसके लिए टोकन कब और कहां से कलेक्ट करना होगा. अब तत्काल टिकट लेने के लिए यात्रियों को सीधे लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। प्रक्रिया को कुछ आसान चरणों में बांटा गया है.

अब लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं

यात्री अपनी क्लास (AC या Sleeper) के हिसाब से तय समय पर बुकिंग ऑफिस पहुंचेंगे. काउंटर से यात्रियों को एक नंबर वाला टोकन दिया जाएगा, जो उनकी बारी तय करेगा. अब लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी. सभी यात्रियों को उनके टोकन नंबर के अनुसार बुलाया जाएगा. जब आपका नंबर आएगा, तब आप PRS काउंटर पर जाकर तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे.

टोकन वितरण का समय

रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टोकन वितरण का समय (AC और Sleeper) अलग-अलग तय किया है. AC क्लास (1AC, 2AC, 3AC): सुबह 9:00 बजे से 9:25 बजे तक टोकन मिलेंगे. Sleeper और Non-AC क्लास: सुबह 9:30 बजे से 9:55 बजे तक टोकन दिए जाएंगे. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचें ताकि टोकन व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके.

AC टिकट की बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू

तत्काल टिकट बुकिंग का नियम निर्धारित किया गया है. AC टिकट की बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है. Sleeper टिकट की बुकिंग सुबह 11:00 बजे शुरू होती है. यात्री टिकट IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से भी बुक कर सकते हैं. ऑनलाइन बुकिंग के लिए Aadhaar authentication जरूरी हो सकता है. भारतीय रेलवे ने ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट बनाने के समय में भी बदलाव किया है. सुबह 5:01 से दोपहर 2:00 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का पहला चार्ट एक दिन पहले रात 8:00 बजे तक तैयार होगा. बाकी ट्रेनों का चार्ट ट्रेन के चलने से कम से कम 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. BJP Government 12 Years: पीएम मोदी सरकार के आज 12 साल पूरे, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

Latest News

ईरान में इंटरनेट सेवा बहाल करने का आदेश, 87 दिनों बाद हटा प्रतिबंध, राष्ट्रपति के ऐलान से खुशी का माहौल

Tehran: ईरान में लंबे अंतराल के बाद इंटरनेट सेवा फिर से बहाल करने का आदेश दे दिया गया है....

More Articles Like This