अमेरिका को तुरंत यूरेनियम सौंपो या नष्ट करो, ईरान पर हमले के बाद ट्रंप की बड़ी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के समृद्ध यूरेनियम को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, ट्रंप का एक ही मकसद है- ईरान के पास मौजूद परमाणु हथियार बनाने का यह कच्चा माल नष्ट होना चाहिए, भले वह जगह कोई भी हो. और यही वजह है कि अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में नए हमले किए हैं. अमेरिका  कहना है कि उसने ईरानी मिसाइल साइट्स और ऐसी नावों को निशाना बनाया जो समुद्र में बारूदी सुरंगें लगाने की कोशिश कर रही थीं. हालांकि अमेरिका ने इसे “आत्मरक्षा” में की गई कार्रवाई बताया है.

बता दें कि ईरान पर ये हमले उस समय हुए जब तेहरान के शीर्ष वार्ताकार कतर की राजधानी दोहा में कतर के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत कर रहे थे. यह बातचीत अमेरिका और इजरायल के साथ तीन महीने पुराने युद्ध को खत्म करने के संभावित समझौते को लेकर हो रही थी.

वहीं, इस नए हमलों के कुछ घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान अपना समृद्ध यूरेनियम अमेरिका को सौंप देगा, जिससे कि उसे नष्ट किया जा सके. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसे ईरान में ही अंतरराष्ट्रीय गवाहों की मौजूदगी में भी नष्ट किया जा सकता है.

अमेरिका को सौंपा जाए समृद्ध यूरेनियम

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि “समृद्ध यूरेनियम (न्यूक्लियर डस्ट!) या तो तुरंत अमेरिका को सौंपा जाएगा ताकि उसे यहां लाकर नष्ट किया जा सके, या फिर बेहतर होगा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ मिलकर और उसके कॉर्डिनेशन में उसे वहीं या किसी दूसरी स्वीकार्य जगह पर नष्ट किया जाए. इस प्रक्रिया के दौरान परमाणु ऊर्जा आयोग या उसके समान कोई संस्था गवाह रहेगी.” हालांकि इस दौरान उन्होने ये नहीं बताया कि कितनी मात्रा में समृद्ध यूरेनियम की बात हो रही है.

समृद्ध यूरेनियम विदेश भेजने पर सहमत नही ईरान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी पहले भी अलग-अलग निरीक्षण व्यवस्थाओं के तहत ईरान की परमाणु गतिविधियों की निगरानी करती रही है. वहीं इससे पहले सोमवार को ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने कहा कि तेहरान ने समृद्ध यूरेनियम विदेश भेजने पर सहमति नहीं दी है. उन्होने सऊदी अरब के अल हादथ न्यूज चैनल की उस रिपोर्ट को खारिज किया, जिसमें दावा किया गया था कि “ईरान अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम को देश से बाहर भेजने के लिए तैयार है.”
Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This