Odisha: सेप्टिक टैंक बना काल, दम घुटने से थमी 6 लोगों की सांस, हादसे पर CM ने जताया दुख

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Odisha Accident: ओडिशा से दुखद खबर सामने आई है. यहां निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक मजदूरों सहित अन्य लोगों के लिए काल बन गई. दम घुटने से जहां 6 लोगों की सांसे थम गई, वहीं एक का गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह दुखद घटना मंगलवार को कालाहांडी जिले में हुई.

एक के बाद एक बेहोश होने लगे मजदूर

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कालाहांडी जिले के मदनपुर-रामपुर इलाके के गौड़ कार्लाखुंटा गांव में एक घर के पास नया सेप्टिक टैंक बनाया जा रहा था. कुछ मजदूर टैंक के अंदर उतरकर सेंट्रिंग हटाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान टैंक के भीतर अचानक दम घुटने जैसी स्थिति बन गई और अंदर मौजूद मजदूर बेहोश होने लगे. बताया जा रहा है कि पहले अंदर उतरे कुछ लोग बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें बचाने के लिए एक-एक कर अन्य लोग भी टैंक में उतरते गए, लेकिन जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी की वजह से वे भी बेहोश हो गए.

गंभीर अवस्था में एक का चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचा. काफी प्रयास के बाद सभी लोगों को टैंक से बाहर निकाला गया और तत्काल मदनपुर रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक अन्य घायल मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है. मृतकों में तीन राजमिस्त्री, एक मजदूर, घर का मालिक और उसका बेटा बताए जा रहे हैं. मदनपुर रामपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

सीएम मोहन चरण ने किया मुआवजे का ऐलान

इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

सीएमओ के अनुसार, मृतकों की पहचान निमायिन चरण पाल (पिता- गंगाधर पाल), आकाश पाल (पिता- निमायिन चरण पाल), अदल माझी (पिता- विष्णु माझी), बैकुष्ठ जल (पिता- मधु जल), मनारंजन हाटी (पिता-धनसागर हाटी) और चांद जल (पिता- बलदेव जल) के रूप में हुई.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This