अजमेर में हादसाः आग का गोला बनी स्कॉर्पियो, बुझ गई एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ajmer Car Fire: राजस्थान से दुखद खबर सामने आई है. यहां गुरूवार की सुबह अजमेर में बड़ा हादसा हो गया. एक चलती स्कॉर्पियो आग का गोला बन गई. इस दुर्घटना में पूर्व सरपंच दंपती सहित परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से जहां मृतकों के घर कोहराम मच गया. वहीं गांववासी शोक के सागर में डूब गए.

मां को लेकर अस्पताल जा रहे थे पूर्व सरपंच

मिली जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुरा गांव निवासी पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी अपनी मां एवं जिला परिषद सदस्य पूसी देवी को सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल लेकर जा रहे थे. स्कॉर्पियो में उनकी पत्नी पूर्व सरपंच सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा भी सवार थीं.

आग लगते कार में सवार लोगों में मची चीख-पुकार

रास्ते में अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुई. अचानक चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने वाहन को पूरी तरह से अपनी जद में ले लिया. अंदर मौजूद लोग चीख-पुकार करने लगे.

आग की लपटों के बीच कार से बाहर नहीं निकल सके लोग

हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो में सवार रामसिंह चौधरी, उनकी पत्नी सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा बाहर नहीं निकल सके. तीनों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई. लोगों ने गंभीर रूप से झुलसी पूसी देवी को बाहर निकाला गया, लेकिन बाद में उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही बोराड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This