केन्या के गर्ल्स स्कूल छात्रावास में लगी भीषण आग, 10 छात्राओं की दर्दनाक मौत, कई लापता, मची चीख-पुकार

Must Read

Kenya: अफ्रीकी देश केन्या के मध्य क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स स्कूल में गुरूवार को तड़के भीषण आग लग गई. इस हादसे में छात्रावास की 10 छात्राओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लापता छात्राओं की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है. हादसा गिलगिल इलाके के Utumishi Girls School में हुआ, जहां तड़के छात्रावास में अचानक आग भड़क उठी.

छात्राओं को संभलने का नहीं मिला मौका 

पुलिस के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि छात्राओं को संभलने का मौका नहीं मिला. कई छात्राएं हॉस्टल में फंस गईं, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. राहत और बचाव दल लगातार परिसर में तलाश अभियान चला रहे हैं ताकि सभी छात्राओं का पता लगाया जा सके.

उच्चस्तरीय जांच के आदेश

स्थानीय प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही स्कूलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की भी बात कही गई है. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. अभिभावक और परिवार के लोग स्कूल पहुंच रहे हैं और अपने बच्चों की जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं. स्थानीय पुलिस ने कहा कि कई छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि कुछ को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

छात्राओं की हालत चिंताजनक

गंभीर रूप से झुलसी छात्राओं की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट और आगजनी दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. केन्या में बोर्डिंग स्कूलों में आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. कई मामलों में छात्रावासों में सुरक्षा मानकों की कमी और बिजली संबंधी खराबियां बड़ी वजह मानी गई हैं.

केन्या में स्कूल सुरक्षा को लेकर चिंता

कुछ मामलों में छात्राओं या छात्रों द्वारा विरोध-प्रदर्शन के दौरान आग लगाने की घटनाएं भी सामने आई हैं. इसी कारण केन्या में स्कूल सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता जताई जाती रही है.

इसे भी पढ़ें. Donald Trump Buffalo: बकरीद पर कुर्बानी से बच गया ‘डोनाल्ड ट्रंप भैंसा’, सरकार ने क्यों रुकवाई आखिरी समय में कुर्बानी?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This