US में भारतीय दंपति के साथ नस्लीय बदसलूकी, अमेरिकी बोला-‘जाओ अपने देश’, अब मिल रहा करारा जवाब

Must Read

Washington: अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव का एक और मामला सामने आया है. जहां अमेरिकी व्यक्ति ने भारतीय दंपति के साथ अभद्र व्यवहार की और उन्हें अपने देश वापस जाने के लिए कहा. इसके बाद वीडियो खुद उसी व्यक्ति ने साझा किया, जिसने भारतीय दंपति के साथ बदसलूकी की. वीडियो पोस्ट करते समय उसने भारत के झंडे के साथ आपत्तिजनक इमोजी का भी इस्तेमाल किया, जिसे लेकर लोगों ने इसे खुली नस्लीय घृणा बताया.

लोगों में भारी नाराजगी

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. करीब 30 सेकेंड के वीडियो में भारतीय दंपति सामान्य रूप से अपने काम में व्यस्त दिखाई देते हैं. तभी एक व्यक्ति कार के अंदर से उनसे सवाल पूछना शुरू करता है. पहले वह पूछता है कि क्या वे भारत से हैं और क्या भारत अमेरिका से बेहतर है. भारतीय दंपति शांत और शालीन तरीके से जवाब देते हैं कि दोनों देशों की अपनी-अपनी खूबियां हैं.

अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल

इसके बाद वह व्यक्ति आक्रामक हो जाता है और कहता है कि अगर भारत इतना अच्छा है तो यहां क्यों आए? भारतीय व्यक्ति जवाब देता है कि वे दुनिया घूमने और नए अनुभव लेने आए हैं. इस पर अमेरिकी व्यक्ति भड़क जाता है और उन्हें अमेरिका छोड़ने के लिए कहने लगता है. वीडियो में वह अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहता है कि हम तुम्हें यहां नहीं देखना चाहते, अपने देश वापस जाओ.

दंपति ने संयम नहीं खोया

वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय दंपति के धैर्य और शांत व्यवहार की सराहना की. कई लोगों ने कहा कि इतनी बदसलूकी के बावजूद दंपति ने संयम नहीं खोया. वहीं कुछ लोगों का मानना था कि ऐसे मामलों में कानूनी शिकायत और सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि नस्लीय व्यवहार करने वालों का हौसला न बढ़े.

इसे भी पढ़ें. दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमलों से तबाही, महिलाओं-बच्चों सहित 14 की मौत, वॉशिंगटन वार्ता से पहले बढ़ा तनाव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This