आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…,दिल्ली-एनसीआर में इमरजेंसी अलर्ट जारी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi-NCR Weather alert: दिल्ली समेत कई इलाकों में अगले 3 घंटों के दौरान तेज आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और बारिश की चेतावनी दी गई है. ये अलर्ट लोगों के मोबाइल पर मैसेज के जरिए दी गई है, जिसे ‘एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट’ कहा जा रहा है. जारी अलर्ट के मुताबिक हवा की रफ्तार 60 से 80 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है, जो बढ़कर 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.

90 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 

मौसम विभाग IMD की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है तेज आंधी-तूफान (हवा की रफ्तार 60-80 किमी/घंटा, झोंकों में 90 किमी/घंटा तक) के साथ बिजली कड़कने और मध्यम से तेज बारिश व ओलावृष्टि होने की अधिक संभावना है. वहीं अगले 3 घंटे के दौरान अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा और मेरठ के कुछ इलाकों में यह स्थिति बन सकती है.

बता दें कि बीते दिनों सरकार ने इस अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया था. इसी के तहत नागरिकों के मोबाइल पर आवाज के साथ अलर्ट भेजा जा रहा है. इसका उद्देश्य आपात स्थिति के दौरान लोगों को समय रहते सतर्क करना है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This