गाजीपुर प्रेस क्‍लब का सम्‍मान समारोह कार्यक्रम सम्‍पन्‍न, पत्रकारिता शिखर सम्‍मान से सम्‍मानित हुए देश के मशहूर पत्रकार उपेंद्र राय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur: हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गाजीपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में शनिवार को शहर के होटल द ग्रैंड पैलेस में पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में देश के प्रसिद्ध पत्रकार, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की रही मौजूदगी

समारोह में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल जी यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविकांत राय एवं सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव ने शिरकत की.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल और ख्यातिलब्ध पत्रकार उपेंद्र राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया. जिसके बाद गाजीपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल, देश के मशहूर पत्रकार उपेंद्र राय समेत सभी विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर माल्यार्पण करते हुए स्वागत एवं अभिनंदन किया. जिसके बाद प्रेस क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा ने संस्था के तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी.

CMD उपेंद्र राय को मिला पत्रकारिता शिखर सम्मान

समारोह के दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल और प्रेस क्लब के संरक्षक आशीष कुमार सिंह व मनीष मिश्रा एवं अध्यक्ष शिवकुमार ने देश के नामचीन पत्रकार उपेंद्र राय को प्रेस क्लब की ओर से पत्रकार शिखर सम्मान और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. इसी दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल समेत सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया.

दिवंगत पत्रकारों के परिजनों का भी हुआ सम्मान

समारोह के अगले चरण में देश के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय और मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल ने गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से जिले के दिवंगत पत्रकार सिद्धांत तिवारी, राजीव सिंह, विजय कुमार, शिवलोचन राजभर एवं सत्येंद्र शुक्ला के परिजनों को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया. इस दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने गाजीपुर प्रेस क्लब के संरक्षक आशीष कुमार सिंह को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

प्रेस क्लब के सदस्यों को भी किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल एवं विशिष्ट अतिथियों ने संस्था के सभी सदस्यों को टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया.

वक्ताओं ने की प्रेस क्लब के कार्यों की सराहना

समारोह को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित उपेंद्र राय, मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविकांत राय, सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव ने संबोधित करते हुए गाजीपुर प्रेस क्लब के कार्यों एवं कार्यक्रमों की सराहना की और संस्था की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अपने अल्प कार्यकाल में ही गाजीपुर प्रेस क्लब ने जिले के पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कई सार्थक कदम उठाए हैं और संस्था ने अपने कार्यक्रमों के जरिए पत्रकारों के हितों के संदर्भ में मिसाल कायम की है.

समारोह को जिले के वरिष्ठ पत्रकार अविनाश प्रधान, रविंद्र श्रीवास्तव, अशोक मौर्या, सुभेंदु सिंह, शिवम पांडेय, मासूम सिद्दीकी, धर्मेंद्र मिश्रा, दरोगा पांडेय आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महासचिव कृपा कृष्ण केके ने किया. समारोह के दौरान सभी आगंतुकों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी.

समारोह में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनीष सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव विनीत दुबे, कार्यकारिणी सदस्य राजू उपाध्याय, करुणेंद्र कुमार राय, संजीव कुमार, अंजनी तिवारी एवं सदस्य यशवंत राय, पवन मिश्रा, आदर्श सिंह, अरुण यादव, संदीप शर्मा, नितिन भारद्वाज, रजत कुमार, ओमप्रकाश, हसीन अंसारी, शिवप्रताप तिवारी, रतन कुमार, वेदप्रकाश वेदु, मोतीलाल, दयाशंकर राय, रमेश सोनी आदि का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्था के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं.

Latest News

‘लेबनान में ब्यूफोर्ट किले पर कब्जा एक बड़ी रणनीतिक सफलता’, इजरायली मंत्री ने हिज्बुल्लाह को भी दी सीधी चेतावनी

Israel Lebanon War: इजरायली सेना ने 44 साल बाद एक बार फिर दक्षिणी लेबनान के चर्चित ब्यूफोर्ट किले पर...

More Articles Like This