अमेरिकी राष्ट्रपति और वेटिकन के सर्वोच्च धर्मगुरु के बीच तनातनी, ट्रंप बोले- ‘पोप को समझना चाहिए…’

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

 Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेटिकन के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो XIV के बीच चल रही तनातनी एक बार फिर से चर्चा में बनी हुई है. बता दें कि वेटिकन में शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन और पोप लियो की मुलाकात हुई, जिसके बाद ट्रंप ने पोप और शिकागो के मेयर पर तीखा हमला बोला. साथ ही उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को लेकर अपनी चिंताओं को जाहिर किया.

ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पोप लियो और मेयर जॉनसन दोनों को अपने निशाने पर लिया. ट्रंप ने लिखा कि “किसी को पोप को समझाना चाहिए कि शिकागो के मेयर पूरी तरह से बेकार हैं और यह भी कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता.” बता दें कि ट्रंप का यह बयान मेयर जॉनसन की ओर से रोम दौरे की उन तस्वीरों को साझा करने के बाद आया, जिसमें वह पोप लियो के साथ बेहद गर्मजोशी से मिलते नजर आ रहे थे.

पोप लियो को शिकागो से मिला भेंट 

दरअसल, शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने अपनी वेटिकन यात्रा के दौरान पोप लियो से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें भी उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं. इन तस्वीरों में मेयर जॉनसन, पोप लियो को शिकागो का एक छोटा झंडा भेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा, दोनों ने ‘शिकागो कब्स’ (शिकागो की प्रसिद्ध बेसबॉल टीम) की कैप के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं.

कौन है पोप लियो

गौरतलब है कि पोप लियो का जन्म शिकागो में हुआ था और वे कैथोलिक चर्च का नेतृत्व करने वाले इतिहास के पहले अमेरिकी पोप हैं. शिकागो मेयर के साथ पोप की इसी आत्मीयता पर राष्ट्रपति ट्रंप भड़क उठे. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने पोप लियो की आलोचना की हो. इससे पहले भी उन्होने सार्वजनिक रूप से कहा था कि पोप अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं और उन पर अपराध के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया था.

Latest News

‘लेबनान में ब्यूफोर्ट किले पर कब्जा एक बड़ी रणनीतिक सफलता’, इजरायली मंत्री ने हिज्बुल्लाह को भी दी सीधी चेतावनी

Israel Lebanon War: इजरायली सेना ने 44 साल बाद एक बार फिर दक्षिणी लेबनान के चर्चित ब्यूफोर्ट किले पर...

More Articles Like This