Credit Card Update: 12 महीने तक इस्तेमाल नहीं किया तो बंद हो सकता है आपका कार्ड, जानिए RBI के नए नियम

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Credit Card Update: आज के समय में क्रेडिट कार्ड सिर्फ भुगतान का साधन नहीं, बल्कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर यह लोगों को सुविधा देता है और समय पर भुगतान करने पर अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री बनाने में मदद करता है. लेकिन कई बार लोग एक से अधिक क्रेडिट कार्ड ले लेते हैं और उनमें से कुछ कार्डों का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करते. ऐसी स्थिति में बैंक कार्ड को निष्क्रिय या बंद भी कर सकता है. ऐसे में ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है कि लंबे समय तक क्रेडिट कार्ड का उपयोग न करने पर क्या असर पड़ सकता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए.

लंबे समय तक निष्क्रिय रहने पर बंद हो सकता है कार्ड

अक्सर क्रेडिट कार्ड होल्डर के लिए जो बैंक की गाइडलाइन्स होती हैं, उनके अनुसार तीन से 12 महीने के बीच यदि कार्ड पर किसी प्रकार की गतिविधि नहीं होती है तो बैंक इसकी समीक्षा कर सकता है. ऐसे मामलों में कार्डधारक के लिए जरूरी है कि बैंक द्वारा दी गई सूचना पर ध्यान दें और समय रहते आवश्यक कार्रवाई करें. यदि बैंक कार्ड को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करता है, तो ग्राहक को निर्धारित समय के भीतर बैंक से संपर्क करना चाहिए, जिससे वह अपने कार्ड को दोबारा सक्रिय कराने की जानकारी प्राप्त कर सके.

लंबे समय तक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करें तो क्या होगा?

बैंकबाज़ार के सीईओ, अधिल शेट्टी ने कहा, “अगर 12 महीनों के भीतर ग्राहक क्रेडिट कार्ड का किसी भी हालत में इस्तेमाल नहीं करता है, बैंक की ओर से कोई भी कदम उठाने से पहले ग्राहक के अमल में यह जानकारी होना जरूरी है.” उन्होंने कहा कि ग्राहकों को अपने क्रेडिट कार्ड की स्थिति और उससे जुड़ी सूचनाओं पर नियमित रूप से नजर रखनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

आरबीआई की गाइडलाइन्स क्या कहती हैं?

आरबीआई के गाइड्सलाइन के मुताबिक, अगर क्रेडिट कार्ड की ओर से साल भर में किसी तरह की कोई भी आर्थिक लेन-देन नहीं होता है तो, जैसे स्टेटमेंट जनरेशन, पिन बदलना, लेन-देन में बदलाव का होना और लेन-देन में कंट्रोल शामिल है. यहां तक कि कार्ड को नोटिस नहीं किया जाएगा और जिसका सीधा-सीधा असर जमा क्रेडिट स्कोर पर पड़ेगा.

क्रेडिट कार्ड के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी

लंबे समय से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ना होने जोखिम भर हो सकता है. अधिल शेट्टी ने कहा, “इसका असर अलग-अलग तरीके से हो सकता है. यह निर्भर करता है ग्राहक की पिछली लेन-देन पर. इसी के साथ आंकड़ों को देखते हुए, महीने में कार्ड का इस्तेमाल तय करता है प्रतिशत सीमा.” ऐसे में कार्डधारकों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते रहें और बैंक की ओर से मिलने वाली सूचनाओं पर ध्यान दें. इससे कार्ड सक्रिय बना रहता है और भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता.

यह भी पढ़े: Fuel Price Update: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, चेक करें आपके शहर की कीमत

Latest News

भारत से सीमा विवाद पर बोले नेपाल के PM बालेन शाह-दोनों देशों ने किया एक-दूसरे की जमीन पर कब्जा

Kathmandu: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने भारत के साथ सीमा विवाद पर बयान दिया है. PM शाह ने...

More Articles Like This