भयानक धमाके से दहल उठा म्यांमार, इमारत में हुए भीषण विस्फोट में 46 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Myanmar Blast News: रविवार को म्यांमार के उत्तर-पूर्वी इलाके में नामखाम टाउनशिप के काउंगटुप गांव की एक बिल्डिंग में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 46 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. वहीं, हादसे में 70 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग में खनन कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक पदार्थों के कारण ये बड़ा हादसा हुआ है.

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

घटनास्थल पर पहुंचे एक बचावकर्मी ने बताया कि रविवार शाम तक 46 लोगों के शव बरामद हुए हैं. जिनमें 6 बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. फिलहाल सभी शवों को दाह संस्कार के लिए भेजा गया है. हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

100 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए Myanmar Blast News

एक अन्य बचावकर्मी ने बताया कि इस भीषण धमाके के बाद आसपास 100 से अधिक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि खनन कार्यों में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री रखी गई थी. जिसके कारण ये विस्फोट हुआ है. स्थानीय प्रशासन घायल हुए लोगों को पुनर्वास संबंधी सहायता उपलब्ध करा रहा.

खतरनाक हो सकता है जेलिग्नाइट विस्फोटक

ताआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर कहा कि जेलिग्नाइट नामक विस्फोटक उसके आर्थिक विभाग द्वारा खनन और पत्थर की खदानों में उपयोग के लिए रखा गया था. विस्फोट किस कारण से हुआ, इसकी जांच जारी है. बता दें कि जेलिग्नाइट विस्फोटक का इस्तेमाल खनन और चट्टानों को तोड़ने के कार्य में किया जाता है. हालांकि, अधिक समय तक इसके भंडारण किए जाने पर ये बेहद खतरनाक हो सकता है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति के बीच हाईलेवल मीटिंग, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This