Mole on Sole Meaning: तलवे पर इस जगह तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, मिल सकता है राजयोग का सुख

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mole on Sole Meaning: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों पर मौजूद तिलों का विशेष महत्व बताया गया है. माना जाता है कि तिल केवल सौंदर्य का प्रतीक नहीं होते, बल्कि व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य से जुड़े कई संकेत भी देते हैं. चेहरे, हाथों, गर्दन और होंठों पर मौजूद तिलों के बारे में तो अक्सर चर्चा होती है, लेकिन पैर के तलवे पर मौजूद तिल को लेकर बहुत कम लोग जानते हैं. दरअसल तलवे पर तिल होना एक दुर्लभ स्थिति मानी जाती है और सामुद्रिक शास्त्र में इसे विशेष महत्व दिया गया है.

मान्यता है कि जिन लोगों के पैर के तलवों पर तिल होता है, वे सामान्य लोगों की तुलना में अधिक सक्रिय, महत्वाकांक्षी और यात्राओं के शौकीन होते हैं. इतना ही नहीं, तलवे के कुछ खास स्थानों पर मौजूद तिल को राजयोग, धन-संपत्ति और ऊंचे पद का भी संकेत माना जाता है. आइए जानते हैं कि पैर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल होने का क्या अर्थ बताया गया है.

तलवे के बीचों-बीच तिल होना माना जाता है राजयोग का संकेत

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के पैर के तलवे के ठीक बीचों-बीच तिल हो तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं और जीवन में उन्हें धन-संपत्ति की कमी का सामना नहीं करना पड़ता. अपनी मेहनत, लगन और नेतृत्व क्षमता के दम पर ये लोग कम उम्र में ही अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं. मान्यता है कि ऐसे लोगों के अंदर नेतृत्व करने की स्वाभाविक क्षमता होती है. ये अपने कार्यक्षेत्र में ऊंचे पदों तक पहुंचते हैं और समाज में अलग पहचान बनाने में सफल रहते हैं. कई बार ऐसे लोगों को परिवार और समाज का मार्गदर्शक भी माना जाता है.

तलवे के अन्य हिस्सों में तिल होने का क्या मतलब है?

  • पैर के अंगूठे या उंगलियों के ठीक नीचे वाले हिस्से में तिल का होना व्यक्ति के बुद्धिमान और कलाप्रेमी होने का संकेत देता है. ऐसे लोग अपने बुद्धि के बल पर समाज में खूब नाम कमाते हैं. ये एक अच्छे मार्गदर्शक या सलाहकार होते हैं.
  • पैर की एड़ी या उसके आसपास तिल होना इस बात का संकेत है कि व्यक्ति खूब विदेश यात्राएं करेगा. ऐसे लोगों का भाग्य उदय अक्सर जन्मस्थान से काफी दूर जाकर होता है.
  • अगर तिल तलवे के किनारों पर हो तो ऐसा व्यक्ति घुमक्कड़ और खोजी स्वभाव का होता है. ये कभी चैन से नहीं बैठ सकता। ऐसे लोगों को यात्राएं काफी पसंद होती हैं.
  • बता दें पुरुषों के दाएं पैर के तलवे पर तिल होना ज्यादा शुभ होता है तो वहीं महिलाओं के बाएं पैर पर तिल होना सौभाग्य और धन-धान्य होने का संकेत देता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और पंचांग आधारित सूचनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: मधुर वाणी, सरल स्वभाव और नम्रता से निखरता है व्यक्तित्व: दिव्य मोरारी बापू

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This