मालवीय नगर अग्निकांड: 21 लोगों की मौत पर अमित शाह ने जताया दुख, बोले- ‘मन अत्यंत व्यथित है…’

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Fire: बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में दर्दनाक हादसा हो गया. एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे ने उन्हें बेहद व्यथित किया है. शाह ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

क्या कहा अमित शाह ने?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमित शाह ने लिखा, ‘दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना से मन अत्यंत व्यथित है. स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है. इस हृदयविदारक घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

आग तेजी से फैलने से इमारत में फंस गए लोग

मालूम हो कि बुधवार सुबह मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग इमारत के अंदर फंस गए. घटना के बाद दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया. इस घटना में जहां 21 लोगों की जान चली गई. राहत और बचाव कार्य के दौरान कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This