WhatsApp Security Feature: स्कैमर्स से बचना है तो तुरंत ऑन करें यह सेटिंग, अकाउंट हो जाएगा ज्यादा सुरक्षित

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

WhatsApp Security Feature: दुनियाभर में अरबों लोग रोजाना WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं. चाहे व्यक्तिगत बातचीत हो, ऑफिस का काम हो या फिर जरूरी दस्तावेज साझा करने हों, यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता के साथ साइबर ठगी और ऑनलाइन स्कैम के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. फिशिंग लिंक, फर्जी मैसेज, संदिग्ध एपीके फाइल और अनजान कॉल के जरिए साइबर अपराधी यूजर्स को निशाना बनाने की कोशिश करते रहते हैं.

ऐसे में अगर आप अपने WhatsApp अकाउंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो कंपनी की एक खास सिक्योरिटी सेटिंग आपकी मदद कर सकती है. WhatsApp का ऑप्ट-इन फीचर ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग’ यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा और प्राइवेसी कंट्रोल प्रदान करता है. इस फीचर को सक्रिय करने के बाद कई महत्वपूर्ण सुरक्षा सुविधाएं अपने आप लागू हो जाती हैं.

क्या है स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग?

स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग WhatsApp का एक एडवांस सिक्योरिटी फीचर है, जिसे खास तौर पर यूजर्स के अकाउंट को अनधिकृत एक्सेस, फिशिंग अटैक और साइबर ठगी से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है. इस फीचर को ऑन करने के बाद अकाउंट की सुरक्षा कई स्तरों पर मजबूत हो जाती है.

फीचर ऑन करते ही मिलेंगे ये फायदे

स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग को एक्टिव करने पर WhatsApp में टू-स्टेप वेरिफिकेशन लागू हो जाता है, जिससे अकाउंट की सुरक्षा और मजबूत हो जाती है. यदि कोई व्यक्ति आपका नंबर बदलने, WhatsApp री-इंस्टॉल करने या अकाउंट तक पहुंचने की कोशिश करता है, तो आपको सिक्योरिटी नोटिफिकेशन प्राप्त होगा. इसके अलावा अनजान लोगों द्वारा भेजे गए अटैचमेंट, फोटो और वीडियो स्वतः ब्लॉक हो सकते हैं, जिससे मालवेयर और फर्जी फाइलों का खतरा कम हो जाता है. अनजान नंबरों से आने वाली कॉल भी साइलेंट हो जाती हैं, जिससे स्पैम कॉल से राहत मिलती है.

कॉलिंग और प्राइवेसी को भी मिलती है अतिरिक्त सुरक्षा

इस सेटिंग की एक और खास बात यह है कि कॉल के दौरान आपका IP एड्रेस छिपा रहता है. इससे आपकी लोकेशन और नेटवर्क संबंधी जानकारी को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है. साथ ही प्रोफाइल फोटो, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य एक्टिविटी पर भी बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल लागू हो जाता है. इसके कारण अनजान लोगों के लिए आपकी प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी देखना मुश्किल हो जाता है.

ग्रुप चैट भी होगी ज्यादा सुरक्षित

स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग लागू होने के बाद कोई भी अनजान व्यक्ति आपको सीधे किसी ग्रुप में शामिल नहीं कर सकेगा. केवल आपके कॉन्टैक्ट्स या पहले से जुड़े हुए लोग ही आपको ग्रुप चैट में जोड़ पाएंगे. इससे फर्जी और स्पैम ग्रुप में जोड़े जाने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

ऐसे करें फीचर को इनेबल

यदि आप इस सिक्योरिटी फीचर का लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी प्राइमरी डिवाइस में WhatsApp की सेटिंग्स खोलें. इसके बाद Privacy सेक्शन में जाएं और नीचे स्क्रॉल करें. यहां आपको Advanced का विकल्प दिखाई देगा. इस विकल्प को चुनकर फीचर को ऑन किया जा सकता है. फीचर सक्रिय होते ही स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग लागू हो जाएगी और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय आपके अकाउंट पर काम करने लगेंगे.

यह भी पढ़े: अमेरिका: कैलिफोर्निया के चेस बैंक बिल्डिंग में बम की धमकी, मचा हड़कंप

Latest News

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद

गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले का नामजद आरोपी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

More Articles Like This