यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग तेल टर्मिनल तबाह, उड़ानें व इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित

Must Read

New Delhi: यूक्रेन ने रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में स्थित एक महत्वपूर्ण तेल टर्मिनल पर बड़ा ड्रोन हमला किया है. हमले के बाद वहां आग लग गई और बंदरगाह क्षेत्र में काले धुएं के गुबार उठने लगे. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की Volodymyr Zelenskyy ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन के लंबी दूरी के ड्रोन 1,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर अपने लक्ष्य तक पहुंचे और सफलतापूर्वक हमला किया.

उड़ानों का संचालन रोका

हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग के हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए उड़ानों का संचालन रोक दिया गया. इसके अलावा मोबाइल इंटरनेट सेवाओं में भी व्यवधान की खबरें सामने आईं. रूसी अधिकारियों ने पुष्टि की कि शहर के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, लेकिन उन्होंने नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी. यूक्रेन का कहना है कि वह रूस की तेल उत्पादन क्षमता और हथियार निर्माण से जुड़े ढांचे को कमजोर करने के लिए ऐसे हमले कर रहा है.

तेल सुविधाओं को कई बार बनाया निशाना 

पिछले महीनों में भी सेंट पीटर्सबर्ग और उसके आसपास के बंदरगाह क्षेत्रों में स्थित तेल सुविधाओं को कई बार निशाना बनाया गया है. उधर, रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उसने रातभर में यूक्रेन के 354 ड्रोन मार गिराए. दूसरी ओर, यूक्रेन की वायुसेना का कहना है कि रूस ने भी उसके खिलाफ 198 लंबी दूरी के ड्रोन भेजे, जिनमें से अधिकांश को नष्ट कर दिया गया. युद्ध की आग केवल रूस तक सीमित नहीं रही.

हमले में सात लोगों की मौत

रूस के कब्जे वाले Donetsk क्षेत्र में एक बस पर हुए हमले में सात लोगों की मौत हो गई. वहीं रूस के Smolensk Oblast क्षेत्र में ड्रोन हमले के दौरान आग बुझाने पहुंचे दो दमकलकर्मियों की भी जान चली गई.

इसे भी पढ़ें. karnataka CM Oath Ceremony: मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं…, डीके शिवकुमार ने ली कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This