बांग्लादेश में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ सा दिखने वाला अनोखा भैंसा पहुंचा चिड़ियाघर, देखने को उमड़ रही हजारों की भीड़

Must Read

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इन दिनों अनोखा भैंसा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 700 किलोग्राम वजनी दुर्लभ एल्बिनो भैंसा जिसे ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम दिया गया है, सरकार ने राष्ट्रीय चिड़ियाघर में भेज दिया है, जहां उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. उसके सिर पर मौजूद सुनहरे बालों का गुच्छा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चर्चित हेयरस्टाइल जैसा दिखाई देता है. जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया.

बांग्लादेश में एक लोकप्रिय आकर्षण

विशेषज्ञों का कहना है कि ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नामक यह भैंसा अब केवल एक पशु नहीं बल्कि बांग्लादेश में एक लोकप्रिय आकर्षण बन चुका है. यह भैंसा तब चर्चा में आया, जब एक किसान ने उसके सिर पर मौजूद सुनहरे बालों के गुच्छे को देखा और उसकी तुलना डोनाल्ड ट्रंप के बालों से की थी. इसके बाद भैंसे के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गईं. हल्के रंग की त्वचा, सफेद शरीर और विशिष्ट सींगों वाले इस दुर्लभ पशु को देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचने लगे.

ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए तैयार

इस भैंसे को मूल रूप से ईद-उल-अजहा के अवसर पर कुर्बानी के लिए तैयार किया गया था. लेकिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए सरकार के निर्देश पर इसे ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में स्थानांतरित कर दिया गया. इस फैसले के बाद इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई तथा यह चिड़ियाघर का प्रमुख आकर्षण बन गया. ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस भैंसे को देखने पहुंच रहे हैं. कई आगंतुक उसके बाड़े के सामने खड़े होकर मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें बना रहे हैं.

मेलेनिन नामक रंगद्रव्य की कमी

मंगलवार को तो स्थिति यह रही कि कुछ माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर दृश्य दिखाने के लिए उन्हें कंधों पर उठाकर भैंसे को दिखाते नजर आए. एल्बिनो जानवरों में मेलेनिन नामक रंगद्रव्य की कमी होती है, जिसके कारण उनकी त्वचा, बाल और आंखों का रंग सामान्य पशुओं से अलग दिखाई देता है. एल्बिनो भैंसे अत्यंत दुर्लभ माने जाते हैं और दुनिया भर में ऐसे पशु बहुत कम संख्या में पाए जाते हैं.

इसे भी पढ़ें. UP: दिल्ली में आग की घटना के बाद CM योगी की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This