World Environment Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस? जानें इतिहास, उद्देश्य और थीम

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World Environment Day 2026: देशभर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मुख्‍य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है. हालांकि, औद्योगीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रहा है. इसके चलते दुनियाभर के इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव हो रहा है. पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. आइए जानते हैं पर्यावरण दिवस मानने का उद्देश्य, इतिहास इस वर्ष की थीम…

क्या है पर्यावरण दिवस का इतिहास

आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत साल 1972 में हुई थी. 5 जून 1972 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला पर्यावरण दिवस मनाया था, तब से हर साल इस दिन को पूरे विश्‍व में मनाया जाने लगा. स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक संस्थान पर्यावरण दिवस के दिन सफाई अभियान चलाती हैं, वृक्षारोपण करती हैं. इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाती हैं.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80KM की तूफानी हवाओं की चेतावनी, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

जानिए क्या है इसका उद्देश्य World Environment Day 2026

दुनियाभर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते प्रकृति पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है. जिसे रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई, ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके.

क्या है पर्यावरण दिवस की थीम य़

इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “प्रकृति से प्रेरित. जलवायु के लिए. हमारे भविष्य के लिए.” है. ये थीम जलवायु परिवर्तन से लड़ने और एक सुरक्षित ग्रह के लिए तत्काल वैश्विक कदम उठाने पर केंद्रित है.

ये भी पढ़ें- 54 साल के हुए CM Yogi, PM Modi, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Latest News

आयरलैंड-इंग्लैंड T20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कप्तान बने श्रेयस अय्यर, वैभव को मिला मौका

Team India T20 Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज 6 जून, शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स...

More Articles Like This