IND vs AFG: गौतम गंभीर का पूरा भरोसा ऋषभ पंत पर बरकरार, बोले-तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे साई सुदर्शन

Must Read

New Delhi: 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया कि साई सुदर्शन ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने ये विश्वास भी जताया कि भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीत सकता है. आईपीएल के ठीक बाद टेस्ट मैच शुरू हो जाने पर भी उन्होंने अपनी राय रखी. मगर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जो सबसे बड़ी बात रही, वो ये कि उपकप्तानी छीनने के बावजूद टीम मैनेजमेंट का पूरा भरोसा ऋषभ पंत पर बरकरार है.

हम ऋषभ पंत में बदलाव नहीं चाहते

गौतम गंभीर ने कहा कि हम ऋषभ पंत में बदलाव नहीं चाहते, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों को मैच की परिस्थितियों का सम्मान करना जरूरी है. हमें विश्वास है कि हम WTC जीत सकते हैं. इस टीम में प्रतिभा और जीतने की ललक है. भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में 48.15% अंकों के साथ छठे स्थान पर है. हेड कोच गंभीर ने कहा कि साई सुदर्शन को उचित मौका नहीं मिला है, उन्होंने इंग्लैंड में खेला था.

अपना चौथा स्पिनर तय करने का मौका

हम उन्हें थोड़ा और मौका देंगे. इस मैच (अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट) से हमें अपना चौथा स्पिनर तय करने का मौका मिलेगा. हम समझते हैं कि आईपीएल के ठीक बाद टेस्ट मैच शुरू हो गया, हमें टेस्ट मैचों के लिए बेहतर तैयारी करने की जरूरत है, लेकिन कोई बहाना नहीं चलेगा. टेस्ट मैच मानसिक दृढ़ता का खेल है. गौतम गंभीर ने कहा कि  एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में से आठ क्रिकेटर IPL 2026 के फाइनलिस्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के साथ जुड़े हुए थे.

भारत का स्क्वॉड:  शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), गुरनूर बराड़ और देवदत्त पडिक्कल

अफगानिस्तान का स्क्वॉड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमानुल्लाह, अफ़सर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, बिलाल सामी, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम और जियाउर रहमान.

इसे भी पढ़ें. ट्रंप का अब तक का सबसे सख्त कदम, क्यूबा के राष्ट्रपति पर लगाए कड़े प्रतिबंध, संपत्ति और बैंक खाते होंगे फ्रीज

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This