फिरोजपुर में हादसाः पिकअप और घोड़ा ट्राला की टक्कर, आठ की मौत, कई गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Firozpur Accident: पंजाब से दुखद खबर सामने आई है. शनिवार की यहां हुए भीषण सड़क हादसे कई परिवारों के घर में कोहराम मचा दिया. फिरोजपुर में फाजिल्का रोड पर जंगा वाले मोड़ के निकट पिकअप गाड़ी और घोड़ा ट्राला के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में अब तक आठ लोगों की सांसे थम चुकी हैं, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल है. इसमें कई जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.

अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे पिकअप सवार

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जलालाबाद से एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी मे कई श्रद्धालु डेरा ब्यास दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान जंगा वाले मोड़ के पास सामने से आ रहे घोड़ा ट्राला से पिकअप की टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे कई लोग अंदर ही फंस गए.

दुर्घटनाLस्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन व घायलों को लेने पहुंची एम्बुलेंस।

बचाव कार्य में जुटे लोग

आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में जुट गए. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इसके बाद एंबुलेंस और अन्य साधनों की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. अस्पताल में घायलों के पहुंचते ही चिकित्सकों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया.

Ass

कई की हालत गंभीर

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि कई मरीजों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं अन्य घायलों का इजा सिविल अस्पताल में जारी है.

दुर्घटना की वजह से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा! 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 31 October 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ता नजर आ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और...

More Articles Like This