इजरायल ने ट्रंप की चेतावनी को किया नजरअंदाज, ईरान पर किया हमला, तेहरान तक सुनाई दी धमाके की गूंज

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel attack on Iran: इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बावजूद भी ईरान पर हमला किया है. इजरालयी सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने एक पोस्ट में बताया कि इजरायल की वायु सेना ने कुछ समय पहले पश्चिमी और मध्य ईरान में उसके सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, जिसकी गूंज तेहरान तक सुने गए हैं. इस हमले के बाद ईरान ने तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है.

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की थी और उन्हें ईरान पर जवाबी हमला करने से रुकने को कहा था. ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक, इस्फहान, तबरीज और राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं. दोनों ओर से ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध में स्थायी सीजफायर कराने की कोशिशें पहले से ही मुश्किल में थीं.

ईरान ने हमला क्यों किया?

हालांकि इसके पहले ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागी थीं. दरअसल, 8 अप्रैल को शुरू सीजफायर के बाद यह पहली बार था जब ईरान ने इजरायल को निशाना बनाया है. क्योकि इजरायल नए सीजफायर के बावजूद लेबनान पर हमला कर रहा था. हालाकि ईरान ने अपने इस हमले से एक दिन पहले ही कार्रवाई की चेतावनी दी थी क्योंकि इजराइल ने रविवार को लेबनानी की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर बिना किसी चेतावनी के हमला किया था. वहीं, अब इजरायल भी ईरान पर हमले कर रहा है. ऐसे में फिर से बड़े युद्ध के लौटने की आशंका बढ़ी हुई नजर आ रही है और शांति कराने की कोशिशों को और मुश्किल बना दिया है.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This