औरंगाबाद में हादसाः ट्रक से टकराई तीर्थयात्रियों की बस, तीन पर्यटकों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aurangabad Accident: रविवार की देर रात औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया. बोधगया से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भवानी लाइन होटल के पास ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में जहां तीन पर्यटकों की मौत हो गई, वही कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

बोधगया से वाराणसी जा रही थी बस

मिली जानकारी के अनुसार, बोधगया से एक बस वाराणसी जा रही थी. इसी दौरान करीब एक बजे औरंगाबाद में भवानी लाइन होटल के पास खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतना तेज थी कि बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया गया. इस हादसे में तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक पर्यटक घायल हो गए. पुलिस ने तत्काल घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को मगध मेडिकर कालेज गयाजी रेफर कर दिया गया. 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस हादसे में आंध्रप्रदेश के नेल्लौर आतापुर आत्मपुर निवासी सोमा प्रसाद की 42 वर्षीय पत्नी सोमा पदमा, स्ट्रीट ओल्ड कालोनी निवासी 64 वर्षीय पशुपुलेटी वेंकटेश एवं कोटुरु संगम निवासी 61 वर्षीय चावादम हजरत थेटा की मौत हो गई.

15 दिनों के टूर पर निकले थे श्रद्धालु

थानाध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल में रहे सोमा प्रसाद ने बताया कि एक जून को आंध्रप्रदेश के नेल्लौर से उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी के रास्ते वैजनाथधाम, बोधगया होते हुए वाराणसी जा रहे थे. रास्ते में यह हादसा हो गया. नेल्लौर से 15 दिनों के टूर पर निकले थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

13 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी तिथि और मास शिवरात्रि का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और दिनभर का संपूर्ण पंचांग.

More Articles Like This