पाकिस्तान में सुरक्षाबलों और नागरिकों के बीच हिंसक झड़प, 8 की मौत, अभी और बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा!

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान में एक बार फिर माहौल बिगड़ गया है. रावलकोट में सुरक्षाबलों और नागरिकों के बीच हिंसक झड़पें हुई है. जानकारी के मुताबिक इन हिंसक झड़पों में 4 सुरक्षाकर्मियों सहित 8 लोगों की मौत हो गई है. 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि मरने वाले लोगों की संख्या में बढोतरी हो सकती है. जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार द्वारा जे.ए.ए.सी. संगठन पर प्रतिबंध लगाने के बाद नागरिक भड़क गए, जिसके चलते यह हिंसक झड़प हुई.

प्रतिबंधित JAAC के सदस्य आमने-सामने

यह हिंसा तब भड़की जब पुलिस और प्रतिबंधित JAAC के सदस्य आमने-सामने आ गए. जे.ए.ए.सी. पाकिस्तान में एक संगठन है, जो कि शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 सीटों को खत्म करने की मांग कर रहा था. जब सरकार द्वारा इस संगठन पर बैन लगा दिया गया तो नागरिक भड़क उठे और सड़कों पर उतर आए. इस दौरान सुरक्षाबलों और नागरिकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसके चलते 4 सुरक्षाकर्मियों सहित 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

बड़े सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध

तनाव को देखते हुए मुजफ्फराबाद में बड़े सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और JAAC का केंद्रीय कार्यालय सील कर दिया गया है. अधिकारियों ने 70 से अधिक JAAC सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है. बिगड़ते हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन ने पूरे रावलकोट और आस-पास के क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है. साथ ही, अफवाहों को रोकने और प्रदर्शनकारियों के समन्वय को तोड़ने के लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह से ठप कर दिया गया है.

सैनिकों और सुरक्षाबलों की तैनाती

सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. ऐसे में रावलकोट मिलिट्री छावनी में तब्दील हो गया है.

इसे भी पढ़ें. जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का भरोसा दिलाया

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This