जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का भरोसा दिलाया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Janta Darshan: सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ किया. इस दौरान प्रदेश भर से आए लोगों से उन्होंने व्यक्तिगत मुलाकात की और गंभीरतापूर्वक उनकी समस्याएं सुनते हुए अधिकारियें को निराकरण का निर्देश दिया. एक बच्ची ने मुख्यमंत्री से उच्च शिक्षा के लिए मदद की गुहार लगाई, जिस पर उन्होंने लखनऊ के किसी संस्थान में प्रवेश दिलाने का आदेश दिया. पुलिस की अनसुनी व अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को मॉनीटरिंग कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का निर्देश दिया.

बूढ़ी मां संग सीएम के दरबार में पहुंची बेटी, खुश होकर लौटी

लखनऊ की एक बच्ची अपनी बूढ़ी मां के साथ पहुंची थी. उसने बताया कि इंटरमीडिएट अच्छे अंक से उत्तीर्ण किया है. वह आगे बीटेक करना चाहती है, लेकिन धन के अभाव में दिक्कत हो रही है. सीएम योगी ने उसकी मार्कशीट देखी और कहा कि पढ़ाई पर ध्यान दो. आपका प्रवेश किसी अच्छे संस्थान में कराया जाएगा. सरकार किसी भी निर्धन या जरूरतमंद की शिक्षा को बाधित नहीं होने देगी. सकारात्मक संदेश पाकर प्रफुल्लित बेटी व मां ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.

मॉनीटरिंग कर पीड़ितों को न्याय दिलाइएः सीएम योगी

विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों ने मुख्यमंत्री से पुलिस की हीलाहवाली व अवैध कब्जे को लेकर उचित कार्रवाई न होने की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र दिया. मुख्यमंत्री ने हर प्रकरण को सुना, फिर शासन के अफसरों को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि इन मामलों की मॉनीटरिंग करिए. पीड़ित को न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराइए. सीएम ने पीड़ितों को जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This