इजरायल ने होर्मुज में जहाज पर किया हमला, मुसीबत में 24 भारतीय, VIDEO शेयर कर मांगी मदद

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hormuz Attack: ईरान और इजरायल ने सीजफायर होने के बाद एक दूसरे पर हमले किए है, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. ऐसे में एक बार फिर होर्मुज में तनाव देखने को मिल रही है. वहीं अब इस इलाके से गुजर रहे एक जहाज पर हमला हुआ है, जिसपर 24 भारतीय नाविक फंसे हुए हैं.

फॉरवर्ड सीमेंस यूनियन ऑफ इंडिया ने अपने एक्स हैंडल वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ओमान तट के पास यह 24 भारतीय नाविक इंडियन नेवी की जल्द से जल्द मदद मांग रहे हैं. वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि जहाज से काला धुआं उठ रहा है. बता दें कि दुनिया में तेल व्यापार का सबसे अहम रास्ता माना जाता है. यहां से दुनिया के कुल तेल व्यापार का 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है.

होर्मुज पर लगेगा ट्रांजिट शुल्क 

वहीं, रूस में ईरान के राजदूत काजेम जालाली ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन यहां नई शर्तें लागू होगीं, जिनमें ट्रांजिट शुल्क (टोल) भी शामिल हो सकता है. एक इंटरव्यू में जालाली ने कहा कि “होर्मुज निश्चित रूप से खुला रहेगा, लेकिन इसकी नई शर्तें ईरान और ओमान के अधिकारी तय करेंगे. हम समझते हैं कि ईरान और ओमान इस स्ट्रेट से जुड़ी कुछ सेवाएं प्रदान करते हैं, और उन सेवाओं के लिए शुल्क लिया जाएगा.” हालांकि इस बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी.

भारत ने जारी की एडवाइजरी

इस तनाव के बीच ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने भी भारतीयों से ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है.  साथ ही यह भी कहा गया है कि जो लोग ईरान में मौजूद हैं वो किसी भी साधन के जरिए देश से बाहर निकल जाएं. बता दे कि ये एडवाइजरी तब जारी की गई है जब ईरान और इजरायल आमने-सामने की जंग कर रहे हैं. इससे पहले इजरायल ने सीजफायर के बीच ईरान पर सीधे तौर पर कोई हमला नहीं किया था. ईरान को कमजोर करने के लिए इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया था.

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This