‘अगले दो हफ्तों में हम पूर्ण विजय की घोषणा करेंगे’, मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Isreal Iran War: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका कुछ ही हफ्तों में ईरान पर ‘पूर्ण विजय’ की घोषणा करेगा. इसके साथ ही उन्होंने ये दावा किया कि ईरानी वार्ताकार उन्हें सबकुछ देने के लिए तैयार हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान US Isreal Iran War

8 जून को रिपब्लिकन पार्टी की एक ऑनलाइन रैली के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अगले दो हफ्तों में जब हम पूर्ण विजय का ऐलान करेंगे, तब आप सचमुच जीत हासिल कर लेंगे. ये एक ‘टोटल विक्ट्री’ होगी, यह बहुत जल्द होगा और तेल की कीमतें धड़ाम से गिरेंगी.’

ईरान की सैन्य क्षमताएं कमजोर हो गई हैं

वहीं, इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा था कि ईरान की सैन्य क्षमताएं काफी कमजोर हो गई हैं और यह संघर्ष अंतहीन युद्ध नहीं बनेगा. ट्रंप ने कहा कि यूएस तेहरान के साथ परमाणु समझौते को सुरक्षित करने या सैन्य साधनों के जरिए से अपने टारगेट को हासिल करने के करीब है.

मुझे ये न खत्म होने वाले युद्ध पसंद नहीं हैं

ट्रंप से ये सवाल रिया गया कि क्या अमेरिका एक और लंबे मिडिल ईस्ट जंग में फंसने के खतरे का सामना कर रहा. तो अमेरिका के राष्ट्रपति ने इसे खारिज किया और कहा कि ईरान के खिलाफ चलाया गया अभियान इस क्षेत्र में पहले हुए अमेरिकी युद्धों से बहुत अलग है. ट्रंप ने कहा, ‘मुझे ये न खत्म होने वाले युद्ध पसंद नहीं हैं. यह कोई अंतहीन युद्ध नहीं है.’

हम इसे सैन्य रूप से समाप्त कर देंगे

ट्रंप से ये सवाल किया गया कि अगर शांति वार्ता फेल हो जाती है तो दोबारा सैन्य कार्रवाई किस आधार पर की जाएगी. इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘मेरी लक्ष्मण रेखा तब होगी जब मुझे लगेगा कि मैं कोई समझौता नहीं कर पाऊंगा या अगर मैं पर्याप्त तेज़ी से समझौता नहीं कर पाऊंगा. उन्होंने कहा कि बातचीत पूरी होने के करीब है. ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि हम बहुत करीब हैं, अगर कूटनीति विफल रही, तो हम इसे सैन्य रूप से समाप्त कर देंगे.’

ये भी पढ़ें- ईरान ने इजराइल पर अपना हमला रोका, लेकिन लेबनान पर दी सख्त चेतावनी, कहा-देंगे विनाशकारी जवाब

Latest News

PM मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर व्यक्त की चिंता

Kuwait India Relations: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर...

More Articles Like This