बख्तियारपुर में हादसाः पेड़ से टकराई बोलेरो, मां-बेटे की मौत, आठ घायल, लौट रहे थे देवघर से

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bakhtiyarpur Accident: बिहार से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां आज सुबह पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकरा गई. इस दुर्घटना में जहां मां और बेटे की मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया वाहन

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर का एक परिवार झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद मंगलवार की सुबह अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बख्तियारपुर फोरलेन पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले निवासी उपेंद्र सिंह और फूलमती देवी के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में मां और बेटा बताए जा रहे हैं, जबकि तीन बच्चों सहित कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों की सूचना पर बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बख्तियारपुर पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया.

थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया

इस संबंध में बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि बोलेरो सवार परिवार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है. प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आई है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

PM मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर व्यक्त की चिंता

Kuwait India Relations: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर...

More Articles Like This