LPG Price Today: दुनिया के मुकाबले भारत में गैस सिलेंडर की कीमत सबसे कम, चेक करें नया रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today on June 9: देशभर में रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर की बढ़ती लागत ने सरकार और तेल कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ रही कीमतों और आयात लागत के कारण एक घरेलू LPG सिलेंडर की वास्तविक सप्लाई लागत अब 1600 रुपये से अधिक हो चुकी है. इसके बावजूद उपभोक्ताओं को बाजार कीमत से काफी कम दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है.

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर पर करीब 700 रुपये प्रति सिलेंडर की अंडर-रिकवरी हो रही है. यानी सिलेंडर की वास्तविक लागत और उपभोक्ता से वसूली जाने वाली कीमत के बीच का अंतर सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां वहन कर रही हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्यों बढ़ीं कीमतें?

वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी अस्थिरता और मिडिल ईस्ट से होने वाली ऊर्जा आपूर्ति पर असर के कारण LPG की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. विशेष रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए होने वाले निर्यात में बाधाओं ने कीमतों को प्रभावित किया है. पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में 50:50 प्रोपेन-ब्यूटेन मिश्रण के लिए सऊदी अरामको का कॉन्ट्रैक्ट प्राइस 542.50 डॉलर प्रति टन था. अप्रैल में यह बढ़कर 775 डॉलर प्रति टन पहुंच गया और जून में 790 डॉलर प्रति टन के स्तर पर पहुंच गया. इससे भारत का LPG आयात बिल भी तेजी से बढ़ा है.

देश के प्रमुख शहरों में LPG की कीमतें

शहरघरेलू LPG सिलेंडरकमर्शियल LPG सिलेंडर
दिल्ली942 रुपये3113.50 रुपये
मुंबई941.50 रुपये3067.50 रुपये
कोलकाता968 रुपये3256 रुपये
चेन्नई957.50 रुपये3283 रुपये
बेंगलुरु944.50 रुपये3198 रुपये
लखनऊ979.50 रुपये3236 रुपये
पटना1031.50 रुपये3400.50 रुपये

सरकार और तेल कंपनियों पर बढ़ा बोझ

मंत्रालय के अनुसार घरेलू LPG की बिक्री पर होने वाली अंडर-रिकवरी वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक लगभग 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 41,338 करोड़ रुपये था. तेल विपणन कंपनियों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने 30,000 करोड़ रुपये के विशेष मुआवजा पैकेज को मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं पर सीधे बोझ डाले बिना गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है.

हालिया बढ़ोतरी के बाद भी बाजार कीमत से काफी कम है LPG

हाल ही में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये हो गई है. हालांकि मंत्रालय का कहना है कि यह कीमत अभी भी वास्तविक खरीद और वितरण लागत से काफी कम है. यदि अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर पूरी लागत उपभोक्ताओं से वसूली जाए तो एक सिलेंडर की कीमत 1600 रुपये से भी अधिक हो सकती है.

उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों के बावजूद सरकार फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत देने की नीति पर कायम है. हालांकि आने वाले महीनों में वैश्विक बाजार की स्थिति और कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर LPG की कीमतों में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़े: Khan Sir: खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर पटना सिविल कोर्ट ने लगाई रोक

Latest News

इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? शरीफ चौधरी बोले- सभी के लिए रास्ता खुला

Pakistan Islamic Nato: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में...

More Articles Like This