Earthquake: अब क्यूबा में भी लगे भूकंप के तेज झटके, फ्लोरिडा और मैक्सिको तक हिली धरती, सड़कों पर भागे लोग

Must Read

Cuba Earthquake: क्यूबा के तट पर सोमवार को 6.1 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके अमेरिका के फ्लोरिडा और मैक्सिको के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र द्वीप के पश्चिमी छोर से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) दूर समुद्र में था. विशेषज्ञों के अनुसार, इस इलाके में इतने शक्तिशाली भूकंप बेहद दुर्लभ हैं.

भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी

1880 के बाद पहली बार इतनी तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है. भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि अधिकारियों ने लोगों को आफ्टरशॉक की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है. क्यूबा के निवासियों ने बताया कि उन्होंने लगभग 20 सेकंड तक तेज़ झटके महसूस किए, जिससे घबराकर वे इमारतों से बाहर सड़कों पर निकल आए. एक स्थानीय अर्थशास्त्री ने कहा कि पहले उन्हें लगा कि चक्कर आ रहे हैं, लेकिन जल्द ही अहसास हुआ कि यह भूकंप है.

देश के पूरे पश्चिमी हिस्से में असर 

क्यूबा के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भूकंप का असर देश के पूरे पश्चिमी हिस्से में देखा गया. नेशनल वेदर सर्विस मियामी ने भी दक्षिण-पश्चिमी फ्लोरिडा में झटके महसूस किए जाने की रिपोर्ट दी है. इससे पहले दक्षिणी फिलीपीन में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए.

एक मीटर ऊंची लहरें भी उठीं

हताहत हुए अधिकतर लोग क्षतिग्रस्त इमारतों में घायल अवस्था में मिले तथा भूकंप के कारण समुद्र में सुनामी की एक मीटर ऊंची लहरें भी उठीं. अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन में 17 लोग मारे गए और इसी के साथ इस क्षेत्र में भूकंप से मरने वालों की संख्या कम से कम 35 हो गई.

इसे भी पढ़ें. AAP नेता संजीव अरोड़ा के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह कई शहरों में मारी रेड

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This