चीन में हैरान कर देने वाला मामला! महिला ने बालकनी से उड़ाए 1.5 करोड़ रुपए, नोट बटोरने के लिए जुटी भीड़

Must Read

China: चीन में एक बेहद हैरान करने वाली घटना ने लोगों को चौंका दिया है. दक्षिणी चीन के शान्ताउ शहर में पति से विवाद के बाद महिला ने कथित तौर पर अपने अपार्टमेंट की बालकनी से बड़ी मात्रा में नकदी सड़क पर फेंक दी. देखते ही देखते नीचे मौजूद लोगों की भीड़ नोट बटोरने के लिए दौड़ पड़ी. इलाके में अफरा-तफरी मच गई. कई लोग जमीन पर गिरे नोटों को उठाने लगे, जबकि कुछ ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया.

रकम वापस जमा कराएं

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों को नोट बटोरने के लिए इधर-उधर दौड़ते देखा जा सकता है. प्रॉपर्टी मैनेजमेंट और स्थानीय प्रशासन ने उन लोगों से अपील की है, जिन्होंने सड़क से पैसे उठाए हैं, वे रकम वापस जमा कराएं. अधिकारियों के अनुसार कुछ निवासियों ने पहले ही उठाई गई नकदी लौटा दी है. बाकी लोगों से भी कहा गया है कि वे रकम या तो प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कार्यालय में जमा कराएं या स्थानीय पुलिस स्टेशन में सौंप दें.

राहगीरों और स्थानीय निवासियों की भीड़

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह घटना लोंगहू जिला के स्टार लेक सिटी रिहायशी परिसर में सुबह करीब 9 बजे हुई. एक महिला ऊंची इमारत की बालकनी से 1,000 हांगकांग डॉलर के नोट मुट्ठी भर-भरकर नीचे फेंक रही थी. कुछ ही मिनटों में सड़क और परिसर के आस-पास नोट बिखर गए. जैसे ही लोगों ने हवा में उड़ते नोट देखे, राहगीरों और स्थानीय निवासियों की भीड़ जमा हो गई.

पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद वजह हो सकता है. बताया जा रहा है कि किसी घरेलू बहस के दौरान महिला ने गुस्से में बड़ी मात्रा में नकदी खिड़की या बालकनी से बाहर फेंक दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे. बाद में स्टार लेक सिटी के प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कार्यालय ने भी पुष्टि की कि परिसर में रहने वाली एक महिला ने अज्ञात कारणों से नकदी बाहर फेंकी थी.

तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे गुस्से में लिया गया असामान्य फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि इतनी बड़ी रकम खुलेआम फेंकना सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है.

इसे भी पढ़ें. UP: EOW की समीक्षा, CM योगी बोले- किसी मामले को तीन माह से अधिक समय तक न रखे लंबित

Latest News

मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एर्दोगन और नेतन्याहू में जुबानी जंग

Iran Israel War: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच जुबानी जंग...

More Articles Like This