तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद तीन बड़े टीवी चैनल बंद, विपक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Must Read

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद सरकारी केबल नेटवर्क ‘अरासु केबल टीवी कॉर्पोरेशन’ ने अचानक तीन बड़े तमिल न्यूज चैनलों का प्रसारण पूरी तरह ठप कर दिया है. गायब होने वाले चैनलों में पॉलिमिर टीवी, जनम तमिल और न्यूज तमिल 24×7 शामिल हैं. इस कार्रवाई ने सभी को हैरान कर दिया है. विपक्ष का दावा है कि पॉलिमर न्यूज, न्यूज तमिल 24×7 और तमिल जनम नाम के ये तीनों चैनल राज्य की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठा रहे थे.

सरकार ने इन चैनलों को केबल से हटवाया

ये चैनल सत्ताधारी दल के नेताओं की मनमानी, महिलाओं की सुरक्षा में चूक और बढ़ते ड्रग्स के मुद्दे को जनता के सामने प्रमुखता से दिखा रहे थे. मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, विपक्ष का मानना है कि इसी सच को दबाने के लिए सरकार ने इन चैनलों को केबल से हटवा दिया है. सरकार ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद करार दिया है. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के मुखिया एडप्पादी के पलानीस्वामी (ईपीएस) ने सरकार पर बहुत बड़ा हमला बोला है.

पूरी तरह से तानाशाही

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट लिखकर सरकार को घेरा. ईपीएस का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से तानाशाही को दिखाता है. सरकार अपनी आलोचना बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और प्रेस की स्वतंत्रता का गला घोंट रही है. अन्नाद्रमुक नेता पलानीस्वामी ने पुरानी घटना याद दिलाते हुए कहा कि कुछ समय पहले भी एक न्यूज चैनल को ऐसे ही बंद कर दिया गया था. उस चैनल ने मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान पत्रकारों से न मिलने पर सवाल खड़े किए थे.

सड़क पर उतरकर भारी विरोध प्रदर्शन

जब विपक्षी दलों और मीडिया संगठनों ने सड़क पर उतरकर भारी विरोध प्रदर्शन किया, तब जाकर उस चैनल का प्रसारण दोबारा शुरू हो सका था. इस बार भी चेन्नई प्रेस क्लब ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. इस भारी हंगामे के बीच राज्य सरकार की फैक्ट चेक यूनिट (TN Fact Check) ने मैदान में आकर मोर्चा संभाला है. सरकार ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद करार दिया है.

चैनलों को जानबूझकर नहीं हटाया

सरकारी फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि चैनलों को जानबूझकर नहीं हटाया गया है. X पर अपनी पोस्ट में, उसने कहा कि तकनीकी समस्याओं के कारण ये तीन चैनल कुछ सेट-टॉप बॉक्स पर केवल अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं हैं. इसमें कहा गया, “प्रभावित टेलीविज़न चैनलों को सूचित कर दिया गया है, और कॉन्ट्रैक्टेड सर्विस प्रोवाइडर, मंत्रा इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड द्वारा सुधारात्मक उपाय किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. मसूरी में हादसाः फेल हुआ कार का ब्रेक, ठहर गई चार लोगों के जीवन की रफ्तार

Latest News

केशव चंद्र ने संभाला खान मंत्रालय के सचिव का पदभार, क्रिटिकल मिनरल्स पर रहेगा खास फोकस

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केशव चंद्र ने खान मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं और क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े कार्यों की समीक्षा की.

More Articles Like This