पाकिस्तान: दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान से हादसे की खबर सामने आई है. पाकिस्तानी सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बुधवार को मुजफ्फराबाद के पास उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटना का शिकार हो गया. सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ.

क्या कहै आईएसपीआर ने?
घटना को लेकर आईएसपीआर ने बताया कि इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी सैन्यकर्मियों की मौत हो गई. हादसे में कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा. सूचना मिलते ही बचाव और राहत दल तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए. हादसे के सटीक तकनीकी कारणों का पता लगाने के लिए जांच बोर्ड के गठन का आदेश दिया गया है.

एमआई-17 रूस में निर्मित मध्यम क्षमता वाला परिवहन हेलिकॉप्टर है. यह हेलिकॉप्टर एक बार में 30 सैनिकों, 12 स्ट्रेचर या लगभग 4,000 किलोग्राम सामान को ले जाने में सक्षम है. इसके अलावा बाहरी स्लिंग की मदद से यह तीन टन तक का भार भी उठाने में सक्षम हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This