पाकिस्तान में हालात तनावपूर्णं, ईदगाह में सेना ने भीड पर चलाई गोलियां, युवक की मौत, 5 अन्य गंभीर

Must Read

Islamabad: पूरे पाकिस्तान में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. सेना के जवानों ने गुरूवार सुबह के समय रावलकोट के ड्रेक ईदगाह इलाके में गोलीबारी की है. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबरों के मुताबिक सेना ने सुबह ड्रेक ईदगाह में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

सुरक्षाकर्मियों को लोगों के विरोध का सामना

स्थानीय सूत्रों ने यह भी दावा किया कि आगे बढ़ रहे सुरक्षाकर्मियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वे कथित तौर पर इलाके से पीछे हट गए. वहीं ड्रेक ईदगाह में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जबकि पीड़ितों की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी अभी सामने आ रही है. उधर, गुलाम जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पाकिस्तानी सेना और रेंजरों की अंधांधुंध फायरिंग में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत ने कश्मीर घाटी में एक नई बहस को जन्म दे दिया है.

आजाद कश्मीर सिर्फ एक उपनिवेश

स्थानीय लोग कह रहे हैं कि मुजफ्फराबाद में जो हो रहा है, उससे पाकिस्तान ने साबित कर दिया है कि उसके कब्जे वाला कश्मीर जिसे वह आजाद कश्मीर कहता है, उसका सिर्फ एक उपनिवेश है, उसकी कालोनी है और वहां के लोगों को वह सिर्फ अपना गुलाम मानता है. इस बीच, कश्मीर के प्रमुख मजहबी नेता और अलगाववादी नेता मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने हालांकि खुले शब्दों में पाकिस्तान की निंदा नहीं की है,लेकिन यह जरुर कहा कि एलओसी के उस पार से आ रही खबरों से बहुत परेशान हूं.

इसे भी पढ़ें. होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर अमेरिकी हमला, दो भारतीयों की मौत, चीफ इंजीनियर लापता

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This