Amritsar: छह तस्कर पुलिस के फंदे में, 30 किलो हेरोइन बरामद, दुबई-पाकिस्तान से चल रहा नशा तस्करी नेटवर्क

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

heroin seized in Amritsar: अमृतसर जिला शहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. उसने सीमा पार संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. ये पूरा नेटवर्क वाया दुबई-पाकिस्तान से चल रहा था.

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप पंजाब तक पहुंचाने का काम कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी उसके निर्देशों पर निर्धारित स्थानों से नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करते थे और बाद में उन्हें पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाते थे.

इस संबंध में थाना छेहरटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके और इसके पूरे तंत्र का पता लगाया जा सके.

जांच के दौरान आरोपियों की वित्तीय लेन-देन की कड़ियों की भी पड़ताल की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामले में हवाला नेटवर्क का कोई संबंध तो नहीं है. उन्होंने बताया कि नशा तस्करी में शामिल नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत करोड़ों में हैं.

Latest News

ऐसी कार्रवाई ठीक नहीं…, अमेरिकी हमले में तीन भारतीय की मौत के बाद एस जयशंकर ने मार्को रुबियो को लगाया फोन

America India Relations:ओमान के तट पर हुए अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों के मौत के बाद विदेश मंत्री एस...

More Articles Like This