ओमान की खाड़ी में जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत, कुल 28 क्रू मेंबर थे सवार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Settebello vessel: ओमान की खाड़ी में ‘सेटेबेलो’ नाम के जहाज पर अमेरिकी सेना ने हमला किया, जिसमे तीन भारतीयों की मौत हो गई है. शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि ओमान के तट पर इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी सेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है, जिनके पहले लापता होने की खबर थी.

बता दें कि ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने ओमान के तट पर पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर (सेटेबेलो जहाज) पर अटैक किया. तब इस पर कुल 28 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 24 भारतीय और चार विदेशी नागरिक (दो पाकिस्तानी, एक यूक्रेनी और एक रूसी) शामिल हैं.आरोप है कि यह टैंकर ईरानी तेल पर लगी नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहा था.

किन-किन की हुई मौत?

अमेरिका ईरान के बीच जारी जंग के बीच स्‍ट्रटे ऑफ होर्मुज पर सेटेबेलो जहाज पर जिन तीन नाविकों की मौत हुई, उनकी पहचान डेक कैडेट आदित्य शर्मा, इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया और चीफ इंजीनियर पटनाला सुरेश के तौर पर हुई है. मैनेजमेंट कंपनी को जहाज पर मौजूद बाकी नाविकों के साथ संपर्क साधने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

भारत ने की हमले की कड़े शब्‍दों में निंदा 

वहीं, ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुए हमले की भारत सरकार ने भी कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया कि जहाज पर सवार 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक ‘हम ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत ‘सेटेबेलो’ पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं. जहाज पर मौजूद 24 भारतीयों में से अब तक 21 को सुरक्षित निकाल लिया गया है.’

मंत्रालय ने आगे कहा कि क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं और यह वहां जारी संघर्ष का सीधा परिणाम है. उन्होंने कहा कि ‘हम सभी पक्षों से तत्काल तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए जारी वार्ताओं को सफल बनाने की अपील करते हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके. वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाने की घटनाएं तुरंत बंद होनी चाहिए तथा अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप समुद्री मार्गों पर निर्बाध आवागमन और व्यापार बहाल किया जाना चाहिए.’

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This