Philippines Earthquake: भूकंप के बाद फिलीपींस में गहराया खाद्य संकट, प्रभावितों को मदद पहुंचाने में आ रही दिक्कतें

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Philippines Earthquake: बीते दिनों दक्षिणी फिलीपींस में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई. बूकंप को आए चार दिन बीच चुके हैं, लकिन वहां के हालात आज भी सामान्य नहीं हो पाए हैं. क्षतिग्रस्त इमारतें भूकंप की भयावहता बयां कर रही हैं. हजारों लोग राहत शिविर में रहने को विवश हैं. इसके साथ ही आपदा प्रभावित इलाकों में अब लोगों को खाने और पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

फिलीपींस के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर लोगों की मदद के लिए पहुंच पाना प्रशासन के लिए काफी परेशानियों भरा साबित होने लगा है. भूकंप के कारण कई मुख्य सड़कें या तो बाधित हो गई हैं या फिर खराब हो गई हैं. 7.8 तीव्रता के भूकंप ने कई गांवों का संपर्क भी तोड़ दिया है. इसी वजह से प्रशासन को फंसे हुए लोगों की मदद करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

मेयर विक्टर जेम्स ने प्रशासन से मांगी वायुसेना की मदद

इस प्राकृतिक आपदा में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक सारंगानी का ग्लान कस्ब है. जानकारी के अनुसार, इस इलाके में राहत कार्य के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. इसी सिलसिले में इलाके के मेयर विक्टर जेम्स याप ने सरकार से वायुसेना के हेलीकॉप्टर भेजने की बात कही है.

Southern Philippines hit by 7.8-magnitude earthquake | Earthquakes News | Al Jazeera

विक्टर का कहना है कि उनके क्षेत्र के 31 में से 10 गांव अभी भी भूस्खलन के कारण पूरी तरह के कटे हुए हैं, जिस वजह से वहां राहत सामग्री पहुंचाने में दिक्कतें आ रही है. मेयर विक्टर की मानें तो प्रभावित गांवों में लोगों के सामने खाद्य संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि लोग भूख से जूझ रहे हैं और जल्द से जल्द खाद्य सामग्री तथा पेयजल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों की आवश्यकता है.

सबसे ज्यादा मौतें सारंगानी में की गई दर्ज

भूकंप की वजह से सारंगानी में अबतक सबसे ज्यादा 20 मौतें दर्ज की गई हैं. इनमें अधिकांश लोग भूस्खलन की चपेट में आए बताए जा रहे हैं. इसके अलावा जनरल सैंटोस, साउथ कोटाबाटो और दावाओ ऑक्सिडेंटल प्रांतों में भी भारी भरकम नुकसान हुआ है. क्षतिग्रस्त और जमींदोज इमारतें भूकंप की शक्ति बयां कर रही हैं.

Latest News

अब कनाडा में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया! सख्त कानून लागू करने की तैयारी

Ottawa: कनाडा सरकार ने संसद में एक नया विधेयक पेश किया है, जिसके तहत 16 वर्ष से कम आयु...

More Articles Like This