12 June 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

12 June 2026 Ka Panchang: सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, व्रत या मांगलिक कार्यक्रम से पहले तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का विचार किया जाता है. 12 जून 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन अधिक ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ शुक्र प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा. मान्यता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

पंचांग के अनुसार 12 जून को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी. वहीं भरणी नक्षत्र का भी विशेष संयोग बन रहा है. ऐसे में व्रत, पूजा और धार्मिक कार्य करने वाले लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. सप्ताह के जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है, उसी के अनुसार उसका नाम रखा जाता है. जैसे सोमवार को सोम प्रदोष, मंगलवार को भौम प्रदोष और शुक्रवार को पड़ने वाले प्रदोष को शुक्र प्रदोष कहा जाता है.

मान्यता है कि प्रदोष व्रत रखने और भगवान शिव की आराधना करने से जीवन की समस्याओं से राहत मिलती है. साथ ही सुख-सुविधाओं और सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति का भी उल्लेख किया जाता है.

12 जून 2026 का पंचांग

  • अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि – शाम 7 बजकर 37 मिनट तक
  • भरणी नक्षत्र – पूरा दिन, पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 6 मिनट तक
  • विशेष पर्व – शुक्र प्रदोष व्रत

12 जून 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:35 बजे से 5:17 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:12 बजे से 1:05 बजे तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 2:51 बजे से 3:44 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 7:15 बजे से 7:37 बजे तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 6:00 बजे से 6:28 बजे तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली – सुबह 10:36 बजे से 12:21 बजे तक
  • मुंबई – सुबह 10:59 बजे से 12:39 बजे तक
  • चंडीगढ़ – सुबह 10:37 बजे से 12:23 बजे तक
  • लखनऊ – सुबह 10:23 बजे से 12:06 बजे तक
  • भोपाल – सुबह 10:38 बजे से 12:20 बजे तक
  • कोलकाता – सुबह 9:55 बजे से 11:36 बजे तक
  • अहमदाबाद – सुबह 10:58 बजे से 12:39 बजे तक
  • चेन्नई – सुबह 10:32 बजे से 12:09 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – सुबह 5:22 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 7:18 बजे

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- ईश्वर की आराधना और स्वधर्म पालन ही कल्याण का मार्ग: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

Aaj Ka Rashifal: शनिवार के दिन इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 13 June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This