वियतनाम में 2 भारतीय योग शिक्षकों की मौत, शवों को वापस लाने के लिए परिवार ने सरकार से मांगी मदद

Must Read

Hanoi: झारखंड से वियतनाम योग सिखाने गए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. रांची के राजा कुमार वर्मा (26) और जमशेदपुर के विनय यादव (23) 25 सितंबर को वियतनाम के डा लाट शहर में बाइक दुर्घटना का शिकार हो गए. दोनों योग की कक्षाएं खत्म करके लौट रहे थे. इसी दौरान गीली सड़क पर उनकी बाइक फिसल गई और सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि राजा कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विनय यादव ने अस्पताल में उपचार के दौरान दो दिन बाद दम तोड़ दिया.

दो साल से वियतनाम में रहकर सिखा रहे थे योग 

राजा कुमार वर्मा रांची के रहने वाले थे और करीब दो साल से वियतनाम में रहकर योग सिखा रहे थे. उनके पिता बिजली मिस्त्री हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है. राजा विदेश में काम करके अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रहे थे. विनय यादव जमशेदपुर के रहने वाले थे. वह भी करीब दो साल पहले रोजगार के लिए वियतनाम गए थे. वहां योग प्रशिक्षक के तौर पर काम करते हुए वह अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में हाथ बंटा रहे थे. दोनों युवकों के परिवारों के लिए यह हादसा दोहरी मार लेकर आया है.

आर्थिक और प्रशासनिक परेशानियों का सामना

एक ओर उन्होंने अपने बेटों को खो दिया, वहीं अब उनके शव भारत लाने के लिए भी आर्थिक और प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. राजा कुमार के परिवार के मुताबिक, उनका शव वियतनाम से रांची लाने में करीब 20 लाख रुपए का खर्च आने का अनुमान है. परिवार ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी बड़ी रकम जुटाने की नहीं है. राजा की मां रूपा वर्मा, भाई शुभम वर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों ने राज्यसभा सांसद महुआ माजी से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई.

शव को रांची लाने के लिए प्रयास

परिवार के मुताबिक, महुआ माजी ने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से फोन पर बात की. उपायुक्त ने शव को रांची लाने के लिए प्रयास किए जाने का भरोसा दिया. विनय यादव के परिवार को भी इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उनके चचेरे भाई अभिजीत फिलहाल वियतनाम में हैं और शव भारत लाने के लिए जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं. इसमें अस्पताल से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना और अन्य औपचारिकताएं पूरी करना शामिल है.

इसे भी पढ़ें. चीन ने ब्राजील के बीफ निर्यात पर 50% एक्‍स्‍ट्रा टैरिफ लगाने का किया ऐलान, 1 अक्टूबर से लागू होगा यह फैसला

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This