पहली बार भारत की 14 बेटियां आर्मी और एयरफोर्स में बनीं अधिकारी,राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- 9 महिला कैडेट्स का पास आउट होना ऐतिहासिक

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NDA Passing Out Parade: आज का दिन भारतीय सेना और देश की महिलाओं के लिए बड़ा ऐतिहासिक और गौरवशाली है, क्योकि NDA की परीक्षा पास करने वाली देश की 14 बेटियां आज एक साल की टफ ट्रेनिंग पूरी कर आर्मी और एयरफोर्स में अधिकारी बनने जा रही हैं.यह पहली बार है जब 14 बेटियां आर्मी और एयरफोर्स में अधिकारी के तौर पर कमीशन होंगी.इससे पहले महिलाओं के लिए NDA के दरवाजे बंद थे.

बता दें कि देहरादून के इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) और हैदराबाद के डुंडीगल एयर फोर्स अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद ये सभी 14 बेटियां आर्मी और एयरफोर्स में अधिकारी के तौर पर कमीशन होंगी. पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तो डुंडीगल एयर फोर्स अकादमी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं.

NDA पासिंग आउट परेड में 746 कैडेट्स को मिला कमीशन

देहरादून के इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड में 9 महिला कैडेट भारतीय थलसेना में अधिकारी के तौर पर शामिल हो रही है. जबकि हैदराबाद के डुंडीगल एयर फोर्स अकादमी से 5 महिला कैडेट भारतीय वायुसेना में अधिकारी के तौर पर कमीशन होंगी.

देहरादून और हैदराबाद में चल रहे एनडीए पासिंग आउट परेड में कुल 746 कैडेट्स को कमीशन मिला है. देहरादून के IMA से 515 तो हैदराबाद के डुंडीगल एयर फोर्स अकादमी से 231 फ्लाइट कैडेट अधिकारी बनने जा रहे हैं.

IMA के 515 कैडेट में 16 देशों को 34 विदेशी कैडेट भी शामिल

IMA से इस बार कुल 515 कैडेट पास आउट होंगे, जिनमें 16 देशों के 34 विदेशी कैडेट भी शामिल हैं. इनमें एनडीए के पहले महिला बैच की 9 महिला कैडेट्स भी हैं. वहीं, भारतीय वायुसेना के 217वें कोर्स के फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के कुल 231 फ्लाइट कैडेट प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग पूरा कर रहे हैं. इनमें 194 पुरुष और 37 महिला कैडेट शामिल हैं. इन 37 महिला कैडेट्स में से 5 NDA के पहले महिला बैच की हैं.

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड इस बार ऐतिहासिक रही और ऐतिहासिक इस लिहाज से रही क्योंकि IMA के 94 साल के इतिहास में पहली बार 9 महिला कैडेट्स ने पुरुष कैडेटों के साथ “अंतिम पग” पार कर भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बनी. यूं तो भारतीय सेना या फिर भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना में महिलाओं की भागीदारी कोई नई बात नहीं है लेकिन भारतीय सैन्य अकादमी के एक लंबे सैन्य इतिहास में 13 जून 2026 का दिन उसे बात का साक्षी बना जब चैटवुड बिल्डिंग के आगे महिला कैडेट पुरुष कैडेट के साथ ड्रिल स्क्वायर में कदमताल किया.

IMA पासिंग आउट परेड में इन ऑफिसर कैडेट को मिले मेडल

  • इंफाल कंपनी के ऑफिसर कैडेट संजय सिंह को  चीफ आर्मी स्टाफ बैनर मिला.
  • ऑफिसर कैडेट विशाल कुमार को स्वार्ड आफ ऑनर और गोल्ड मेडल मिला.
  • ऑफिसर कैडेट प्रिंस राज को सिल्वर मेडल मिला.
  • ऑफिसर कैडेट तेजस भट्ट को ब्रॉन्ज मेडल मिला.
  • ऑफिसर कैडेट ऋषभ मिश्रा को टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स मैं प्रथम आने के लिए सिल्वर मेडल मिला.
  • स्पेशल कमिश्नर में ऑफिसर कैडेट बोधराज थापा को गोल्ड मेडल मिला.
  • बेस्ट ऑफिसर कैडेट फ्रेंडली कंट्री बांग्लादेश के ऑफिसर कैडेट जैफ सदी अल्वी को मिला.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- 9 महिला कैडेट्स का पास आउट होना ऐतिहासिक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑफिसर कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल कमान संभालने का नाम नहीं है बल्कि यह चरित्र करुणा और प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है जब इस भारतीय सैन्य अकादमी के इतिहास में पहली बार 9 महिला कैडेट्स भी पास आउट हुईं. यह सिर्फ इस अकादमी के लिए नहीं बल्कि देश के लिए ऐतिहासिक और गौरव करने वाला पल है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 9 महिला ऑफिसर कैडेट्स के पास आउट होने का मतलब यह है कि भारत में महिलाओं को पुरुषों के बराबर ही हक दिया जाता है और महिलाएं भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर इस देश की तरक्की और इस देश की सुरक्षा में अपनी भागीदारी कर रही है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी हमेशा ऐसे जांबाज अफसर दिए हैं, जिन्होंने अपने देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए अपने प्राण भी न्योछावर कर दिए. मैं उन सभी जांबाज अफसर जो इस सैन्य अकादमी से पहले पास आउट हुए और जो अब पास आउट हो रहे हैं उनको सैल्यूट करती हूं.

Latest News

मशहूर इन्फ्लुएंसर मसूद चांदी की धारदार हथियार से हत्या, साले ने ही दोस्तों संग उतारा मौत के घाट

Hyderabad: हैदराबाद में गोलकोंडा में शुक्रवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मसूद चांदी (25) की उनके ही सगे साले ने...

More Articles Like This