पहले वनडे में रनआउट होने पर रोहित शर्मा ने किया शुभमन गिल पर गुस्सा! कप्तान ने किया बड़ा खुलासा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India vs Afghanistan: 13 जून, शनिवार को धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 194 रन बनाए. जिसे भारतीय टीम ने आसानी से चेज कर लिया.

रोहित शर्मा हो गए रन आउट

पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल के साथ तालमेल की कमी की वजह से रोहित शर्मा रन आउट हो गए. ऐसे में मुकाबला खत्म होने के बाद जब कप्तान गिल से सवाल किया गया कि क्या रन आउट होने पर रोहित शर्मा ने उनपर गुस्सा किया. इसके जवाब में गिल ने कहा, “उन्होंने (रोहित) रिप्ले देखा और कहा सब ठीक है. हम जब आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ खेले थे, टी20 में भी रोहित रन आउट हो गए थे.”

पहले भी ऐसे ही आउट हुए थे रोहित India vs Afghanistan

दरअसल, साल 2024 रोहित शर्मा टी20 के कप्तान थे. इस दौरान मोहाली में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. इस दौरान रोहित बल्लेबाजी करते हुए गेंद को मिड-ऑफ की दिशा में धकेल कर नॉन-स्ट्राइकिंग एंड तक पहुंच गए. हालांकि, गिल ने अपनी क्रीज नहीं छोड़ी थी. जिसके कारण रोहित रन आउट हो गए. तब वो गुस्से में ड्रेसिंग रूम की तरफ लौटते नज़र आए थे.

भारतीय टीम ने जीता मुकाबला

भारी बारिश के कारण मैच शुरू होने में काफी देरी हुई. जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 25-25 कर दी गई. रहमनुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए वनडे में 48 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रच दिया. जिसके बाद अफगानिस्तान ने 194 रन बनाए. वहीं, भारतीय टीम के कप्तान गिल 84 रन बनाए. ईशान किशन ने 34 रन और केएल राहुल ने 19 गेंद में 39 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें- अमेरिका की फीफा वर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत, पैराग्वे को 4-1 से हराया, अपनी धरती पर 32 सालों में पहली बार मिली जीत

Latest News

पाकिस्‍तान का चीन से उठा भरोसा, किराना हिल्‍स को बचाने के लिए उसके दुश्‍मन से मिलाया हाथ

Kirana Hills: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने जो ट्रेलर दिखाया था, उसकी दहशत अभी भी पाकिस्तान...

More Articles Like This