‘हम सबसे मशहूर कपल हैं’, G-7 सम्मेलन में पीएम मोदी से मिलते ही मेलोनी ने ली चुटकी, इंटरनेट पर फिर छाए Melody

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

G7 Summit 2026:  मंगलवार को फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाक़ात की. इस दौरान दोनों नेता एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करते नज़र आए. हालांकि, दोनों के बीच बातचीत छोटी थी. लेकिन वो एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने ख़ास अंदाज़ को लेकर छा गए.

G7 Summit 2026 में दुनियाभर के नेता हुए शामिल

G-7 सम्मेलन में दुनियाभर के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं. जहां सभी नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. यहां से कई नेताओं के ख़ास अंदाज़ की तस्वीरें सामने आई हैं. इन लोगों में जिन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो हैं पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी. जब दोनों नेता मिले, तब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

मेलोनी ने ली चुटकी

जी-7 शिखर सम्मेलन में ग्रुप फोटो खिंचवाने के लिए सभी नेता इकट्ठा हुए. इस दौरान पीएम मोदी और मेलोनी ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी से कहा, ‘आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा.’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं.’ पीएम मोदी ने इस दौरान ‘मेलोडी’ की लोकप्रियता का भी जिक्र किया.

ऑनलाइन ब्रांड बन गया है ‘मेलोडी’

दरअसल, ‘मेलोडी’ सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन ब्रांड बन गया है. साल 023 में दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की और लिखा- ‘COP28 में अच्छे दोस्त #Melody’ . जिसके बाद ये हैशटैग सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया.

ये भी पढ़ें- PM Modi को देखते ही कुर्सी से खड़े हो उठे राष्ट्रपति ट्रंप, देखें जी-7 में दोनों नेताओं की मुलाकात का Video

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This