G7 Summit 2026: मंगलवार को फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप से मुलाकात की. करीब 16 महीने बाद दोनों नेताओं के बीच मुलाक़ात हुई. पीएम मोदी को देखते ही ट्रंप अपनी कुर्सी से खड़े हो उठे और फिर उन्होंने पीएम मोदी से हाथ मिलाया. दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. बता दें कि फ्रांस में पीएम मोदी कनाडा, यूके और यूएई संग द्विपक्षीय वार्ता करने वाले हैं.
भारतीयों के हत्या का मुद्दा उठा सकते हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप की मुलाक़ात के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या जी-7 के मंच पर प्रधानमंत्री अमेरिकी हमले में मारे गये भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाएंगे. दरअसल, भारतीय नागरिकों की मौत का अफ़सोस जताने की बजाय अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ये बयान दिया था कि इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से तैनात अमेरिकी सेना के आदेशों का सभी कमर्शियल जहाजों को तुरंत पालन करना चाहिए. उनके इस बयान के बाद भारत में गुस्सा भरा हुआ है.
With fellow leaders at the G7 Summit in Evian.
We will keep working together to advance prosperity, sustainability and human well-being.@G7 pic.twitter.com/yUUV89f8vh
— Narendra Modi (@narendramodi) June 16, 2026
व्हाइट हाउस ने मुलाकात को लेकर किया था पोस्ट G7 Summit 2026
13 जून, शनिवार को व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप फ्रांस में होने वाले जी7 समिट के दौरान पीएम मोदी समेत दुनिया के अन्य नेताओं से मुलाक़ात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर जारी बातचीत में हुए विकास की समीक्षा करने की उम्मीद है. ट्रंप 17 जून, बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसके बाद वो जी7 नेताओं, सहयोगी भागीदारों और तकनीकी अधिकारियों के साथ एक वर्किंग लंच में शामिल होंगे.
ट्रंप से नाराज हैं यूरोपीय देश
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने सहयोगी देशों को लेकर उटपटांग टिप्पणी की है. जिसे लेकर यूरोपीय देश के नेता ट्रंप से नाराज़ हैं. ऐसे में अब हर किसी की नज़र जी7 में ट्रंप की मौजूदगी पर टिकी है. बता दें कि फरवरी से जारी संघर्ष के बीच अमेरिका और ईरान ने एक शांति समझौते पर सहमति जताई है.

