Iran-US Deal: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में संशोधन करते हुए शुक्रवार को होने वाले औपचारिक हस्ताक्षर समारोह का जिक्र हटा दिया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते पर अपनी शुरुआती सोशल मीडिया पोस्ट में बदलाव किया है. अपडेट किए गए पोस्ट में उन्होंने शुक्रवार को होने वाले औपचारिक हस्ताक्षर समारोह का उल्लेख हटा दिया है.
दोनों देशों के समझौते पर हस्ताक्षर
इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि दोनों देशों के राष्ट्रपति समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं और आगे औपचारिक साइनिंग सेरेमनी होगी. वहीं ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि समझौते पर डिजिटल तरीके से हस्ताक्षर किए जा चुके हैं, इसलिए स्विट्जरलैंड में किसी भौतिक हस्ताक्षर समारोह की जरूरत नहीं होगी. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों देशों के वार्ताकार शुक्रवार को जिनेवा में अगले चरण की बातचीत के लिए मुलाकात करेंगे.
यह समझौता वॉशिंगटन की विफलता का रिकॉर्ड
उधर, ईरान के प्रमुख वार्ताकार मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा है कि यह समझौता वॉशिंगटन की विफलता का रिकॉर्ड है और तेहरान मजबूत स्थिति से बातचीत कर रहा है. ईरान के प्रमुख वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते को लेकर कहा कि यह समझौता ‘अमेरिका की नाकामी का रिकॉर्ड’ है. सरकारी टीवी से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब लोग इस समझौते को देखेंगे और खुद फैसला करेंगे.
मौजूदा वार्ता और बातचीत में बड़ा अंतर
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अमेरिका के साथ कूटनीतिक बातचीत अपनी मजबूत स्थिति से कर रहा है. गालिबाफ ने कहा कि मौजूदा वार्ता और पहले की बातचीत में सबसे बड़ा अंतर यह है कि इस बार बातचीत युद्धक्षेत्र में मिली जीत के बाद हो रही है, जिसे मित्र और विरोधी दोनों स्वीकार कर चुके हैं.
इसे भी पढ़ें. जंग लगे चाकू-ब्लेड के इस्तेमाल पर FSSAI सख्त, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

