Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से पहले किराया सूची जारी, ज्यादा वसूली पर होगा चालान

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amarnath Yatra 2026: आगामी 3 जुलाई से शुरू होने वाली 57 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. यात्रा के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और उन्हें मनमाने किराए से बचाने के लिए परिवहन विभाग ने बसों, टैक्सियों, मैक्सी कैब, ऑटो रिक्शा, ई-ऑटो और ई-रिक्शा के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी वाहन संचालकों को निर्धारित किराया सूची के अनुसार ही किराया वसूलना होगा. यदि कोई चालक तय दरों से अधिक किराया वसूलता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के रूट परमिट तक रद्द किए जा सकते हैं.

श्रद्धालुओं को मनमाने किराए से बचाने की तैयारी

प्रशासन का कहना है कि हर वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देशभर से जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं. ऐसे में कई बार यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतें सामने आती हैं. इन्हीं शिकायतों को देखते हुए परिवहन विभाग ने इस बार पहले से ही किराया सूची जारी कर दी है. पिछले वर्ष भी परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने अमरनाथ यात्रा के दौरान विशेष अभियान चलाया था. 11 दिनों के भीतर विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान 368 यात्री वाहनों के चालान किए गए थे और करीब 7.76 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए थे.

ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए नया आदेश

आरटीओ जम्मू सरदार जसमीत सिंह के अनुसार, मोटर वाहन विभाग ने ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और ई-ऑटो चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं. सभी चालकों को राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत किराया चार्ट अपने वाहन के अंदर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना होगा.

विभाग ने कहा है कि किराया चार्ट साफ और पढ़ने योग्य होना चाहिए. यदि चार्ट खराब हो जाता है या पढ़ने योग्य नहीं रहता, तो चालक को तुरंत नया चार्ट लगाना होगा.

ऑटो और ई-ऑटो के नए किराए

पेट्रोल ऑटो

  • पहले 1 किलोमीटर तक : 26 रुपये
  • इसके बाद प्रति किलोमीटर : 20 रुपये

ई-ऑटो

  • पहले 1 किलोमीटर तक : 25 रुपये
  • इसके बाद प्रति किलोमीटर : 20 रुपये

कश्मीर घाटी रूट के लिए निर्धारित किराया

श्रीनगर से बालटाल

  • बस : 175 रुपये प्रति यात्री
  • टैक्सी : 386 रुपये

बालटाल से जम्मू

  • बस : 643 रुपये प्रति यात्री
  • टैक्सी : 1421 रुपये

श्रीनगर से पहलगाम

  • बस : 173 रुपये प्रति यात्री
  • टैक्सी : 384 रुपये

पहलगाम से जम्मू

  • बस : 434 रुपये
  • टैक्सी : 959 रुपये

श्रीनगर से जम्मू

  • बस : 468 रुपये
  • टैक्सी : 1035 रुपये

जम्मू से प्रमुख रूटों के बस किराए

जम्मू बस स्टैंड से कटड़ा

  • सेमी डीलक्स (35 सीटर) : 74 रुपये
  • डीलक्स (28 सीटर) : 103 रुपये
  • सुपर डीलक्स टू बाय टू : 123 रुपये

रेलवे स्टेशन जम्मू से कटड़ा

  • सेमी डीलक्स : 92 रुपये
  • डीलक्स : 127 रुपये
  • सुपर डीलक्स : 155 रुपये

जम्मू से श्रीनगर

  • 468 रुपये, 649 रुपये, 793 रुपये

जम्मू से किश्तवाड़

  • 355 रुपये, 517 रुपये, 603 रुपये

जम्मू से भद्रवाह

  • 307 रुपये, 426 रुपये, 522 रुपये

जम्मू से बनिहाल

  • 274 रुपये, 380 रुपये, 464 रुपये

जम्मू से पुंछ

  • 420 रुपये, 601 रुपये, 710 रुपये

मिनी बसों का भी किराया तय

मोटर वाहन विभाग ने जम्मू शहर के विभिन्न रूटों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज, बाहू फोर्ट और सिटी चौक के लिए मिनी बसों का किराया भी निर्धारित किया है. विभिन्न रूटों के अनुसार यह किराया 8 रुपये से 18 रुपये तक रखा गया है.

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि निर्धारित किराए से अधिक वसूली करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की जाएगी. जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा और गंभीर मामलों में रूट परमिट भी रद्द किया जा सकता है.

आरटीओ जम्मू सरदार जसमीत सिंह ने कहा, “श्रद्धालु हमारे अतिथि हैं और उनका पूरा ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है. आल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बैठक कर साफतौर पर दिशानिर्देश दिए हैं कि परिवहन विभाग की ओर से निर्धारित किराया सूची के अनुसार ही किराया वसूला जाए. शिकायत या जांच के दौरान कोई दोषी पाया गया तो ऐसे वाहनों का चालान किया जाएगा.”

यह भी पढ़े: लखनऊ अग्निकांड: जांच के लिए पहुंची SIT की टीम, फोरेंसिक के सदस्यों ने सील की इमारत

Latest News

Lakhimpur Kheri: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुई आदमखोर बाघिन, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

लखीमपुर खीरीः दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत मझगई रेंज में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय...

More Articles Like This