लखनऊ अग्निकांड: जांच के लिए पहुंची SIT की टीम, फोरेंसिक के सदस्यों ने सील की इमारत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Fire: बीते सोमवार को लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. इस अग्निकांत की जांच शुरू हो चुकी है. घटना के बाद मंगलवार को एसआईटी के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है. फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए पूरी इमारत को सील कर दिया है. टीम अंदर से सबूत जुटा रही है. अभी भी यह पूरी तरह से आधिकारिक तौर पर साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि एसी फटने से दुर्घटना हुई है.

देर रात सीएम योगी ने की थी उच्चस्तरीय बैठक 

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगंज अग्निकांड को लेकर देर रात उच्चस्तरीय बैठक की. इसमें दोषियों को चिह्नित करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया. वहीं, अलीगंज थाने में 6 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
सीएम योगी के निर्देश पर चार अधिकारी निलंबित

सीएम योगी के निर्देश पर गठित एसआईटी में संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और लखनऊ के एडीजी जोन प्रवीण कुमार सदस्य हैं. जांच दल सीएम को सात दिन में रिपोर्ट सौंपेगा. वहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए गए गौरव कुमार, एक्सेन कलेक्शन (बिजली विभाग) जानकीपुरम, कमलेंद्र कुमार सिंह, एफएसएसओ (फायर विभाग) इंदिरा नगर, अनिल कुमार, एई, एलडीए और प्रमोद पांडे, जेई-एलडीए के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है. एलडीए ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है. इसकी रिपोर्ट के बाद अन्य अफसरों पर भी गाज गिर सकती है.

सोमवार की रात पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक मदेयगंज निवासी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, अलीगंज निवासी पेट शॉप के मालिक रामकृष्ण उपाध्याय, एनिमेशन सेंटर के संचालक बालागंज निवासी तूशॉक कृष्णा जायसवाल और किराएदार सुरेश कुमार शाहू निवासी केशवनगर, मड़ियांव को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, एफआईआर में नामजद आरोपी धीरेंद्र शुक्ला और सुरेंद्र शुक्ला की पुलिस तलाश कर रही है. संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बबलू कुमार के अनुसार, पुरनिया चौकी इंचार्ज शुभम तिवारी की तहरीर पर 6 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं व 6/10 उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया गया है. मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.

कोचिंग सेंटर में लगी आग में 15 छात्रों की मौत

मालूम हो कि बीते सोमवार की दोपहर अलीगंज स्थित एक बिल्डिंग में आग लगने से कोचिंग पढ़ने व एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 छात्रों की जलकर मौत हो गई थी. कई छात्र गंभीर रूप से झुलस गए. जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे नौ छात्र गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा छोड़कर वापस आए और घटनास्थल का मुआयना किए थे.

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This