39 सेकंड… और बर्बाद हो गया शहर! वेनेजुएला में दो महाभूकंपों से मची तबाही, देखें Video

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Venezuela Earthquake: कुछ सेकंड… और सब कुछ बदल गया. जिन घरों में कुछ पल पहले तक हंसी-खुशी की आवाजें गूंज रही थीं, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार, धूल का गुबार और मलबे का सन्नाटा है. दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने हजारों परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. राजधानी काराकस समेत कई शहरों में इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं, लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़कों पर भागते नजर आए और पूरा देश भय, अफरा-तफरी और दर्द के माहौल में डूब गया. हालात इतने गंभीर हो गए कि सरकार को देश में इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी. सुनामी की चेतावनी के बीच राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है, जबकि लाखों लोगों की नजरें अब अपने अपनों की सलामती की खबर का इंतजार कर रही हैं.

कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप

बुधवार शाम वेनेजुएला में लगातार दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 दर्ज की गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 7.2 कर दिया गया. इसके कुछ ही मिनट बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया.

पहले भूकंप का केंद्र कैरेबियन तट पर स्थित मोरोन इलाके के पश्चिम में, राजधानी काराकस से लगभग 168 किलोमीटर दूर था. इसकी गहराई 13 किलोमीटर दर्ज की गई. वहीं दूसरा भूकंप मोरोन से लगभग 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई. लगातार आए इन दोनों झटकों ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी.

राजधानी काराकस में मची अफरा-तफरी

भूकंप के तेज झटकों के बाद राजधानी काराकस में कई बहुमंजिला इमारतें ढह गईं. कई इलाकों में धूल का घना गुबार छा गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग घबराकर इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं. कई इमारतों की दीवारें पूरी तरह गिर गईं, जिससे घरों का सामान सड़क से ही दिखाई देने लगा. शहर के कई व्यस्त इलाकों में अचानक सन्नाटा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सुनामी की चेतावनी से बढ़ी चिंता

भूकंप के बाद यूएस पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की. इसके बाद तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई. सुनामी अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने कई इलाकों में अतिरिक्त एहतियात बरतते हुए लोगों से समुद्र तटों से दूर रहने की अपील की.

कई लोग घायल, लोगों से घरों से बाहर रहने की अपील

वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो कैबेलो ने बताया कि भूकंप के झटके कई राज्यों में महसूस किए गए हैं. उन्होंने कहा कि काराकस के अल्तामिरा इलाके में घर और इमारतें ढहने से चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है. उन्होंने लोगों से घर के बाहर ही रहने की अपील की क्योंकि बाद के झटकों (आफ्टरशॉक्स) से कुछ इमारतों को और नुकसान पहुंच सकता है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भूकंप में कुछ लोग घायल हुए हैं. वाहन चालकों से कहा गया है कि वे एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खाली रखें ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए.

गृह मंत्री डियोसदादो कैबेलो ने क्या कहा?

गृह मंत्री कैबेलो ने सरकारी टेलीविज़न पर कहा, “हम समझते हैं कि कुछ लोग परेशान हो सकते हैं, लेकिन हम प्रोटोकॉल के अनुसार काम कर रहे हैं ताकि जिन्हें सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, उनकी मदद के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें। बच्चों और बुज़ुर्गों का खास ध्यान रखें; एक-दूसरे को फ़ोन करें और पता करें कि किसी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा है।”

राहत और बचाव अभियान जारी

भूकंप के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसियां, दमकल विभाग, पुलिस और मेडिकल टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार राहत और बचाव कार्य चला रही हैं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारी मशीनों और विशेष बचाव उपकरणों की मदद ली जा रही है. अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जबकि प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी राहत शिविर भी बनाए जा रहे हैं.

प्रशासन लगातार नुकसान का आकलन कर रहा है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील कर रहा है. आफ्टरशॉक्स की आशंका को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों से क्षतिग्रस्त इमारतों में वापस न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. पूरे देश में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत एजेंसियां प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने में जुटी हुई हैं.

यह भी पढ़े: Venezuela Earthquake: वेनेजुएला की तबाही पर PM मोदी ने जताया शोक, ट्रंप ने भी बढ़या मदद का हाथ 

Latest News

RBI New Rule: ऑनलाइन फ्रॉड होने पर मिलेगा पैसा वापस! RBI के नए नियम से ग्राहकों को बड़ी राहत, जानिए कैसे मिलेगा रिफंड

अगर आपके साथ UPI या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड हो जाता है, तो RBI के नए नियम के तहत बैंक से रिफंड मिल सकता है. जानिए पूरी प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी शर्तें.

More Articles Like This