पूर्व PM पीवी नरसिम्हा राव की जयंती आज, PM Modi समेत कई दिग्गज नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PV Narasimha Rao Birth Anniversary: आज 28 जून को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत ई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी.वी. नरसिम्हा राव जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. उन्होंने देश के इतिहास के एक अहम दौर में भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया. एक कुशल प्रशासक के तौर पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई. वे एक विद्वान भी थे, जिन्हें भारत की विविध संस्कृति का गहरा ज्ञान और समझ थी.

शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि PV Narasimha Rao Birth Anniversary

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं. देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने और आमजन के जीवन को सरल बनाने के अभिनव प्रयासों के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा.”

हरियाणा के सीएम ने दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनको सदैव स्मरण किया जाएगा.”

मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “देश के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा.”

ये भी पढ़ें- PM मोदी पहुंचे सेशेल्स, मिला ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, बोलें- ‘यहां भारत से पुराने रिश्तों को और मजबूत करने आया हूं’

Latest News

‘भाजपा को जिताने के लिए भी वोट दें मुस्लिम बंधु’, यूपी में तिरंगा यात्रा के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा ने किया आह्वान

लखनऊ/अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने मुस्लिम समुदाय से एक बड़ी और...

More Articles Like This